कटनी में आज भाजपा की प्रदेश स्तरीय बैठक:प्रदेश अध्यक्ष करेंगे बैठक की अध्यक्षता, केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री सहित राष्ट्रीय पदाधिकारी होंगे शामिल

Updated on 17-12-2022 05:05 PM

कटनी। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश स्तरीय एक दिवसीय विस्तारित पदाधिकारी बैठक 17 दिसंबर शनिवार को निर्मल सत्य गार्डन में आयोजित होगी। बैठक का शुभारंभ 11 बजे से होगा। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा करेंगे।

भाजपा के प्रदेश महामंत्री व कार्यालय प्रभारी भगवानदास सबनानी ने बताया कि बैठक में पार्टी के संपन्न हुए कार्यक्रमों और अभियानों की समीक्षा की जाएगी। वहीं आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से पार्टी पदाधिकारी चर्चा करेंगे। उन्होंने बताया कि हाल ही में दिल्ली में राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक हुई थी।

जिसके अनुवर्तन में प्रदेश में एक दिवसीय विस्तारित पदाधिकारियों की बैठक का आयोजन किया गया है। बैठक में पार्टी के प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, राष्ट्रीय महामंत्री तरूण चुग, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद सहित कोर कमेटी के सभी सदस्य और पार्टी के वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे।

प्रदेश महामंत्री ने बताया कि प्रदेश में संपन्न हुए पार्टी के कार्यक्रमों, सभी मोर्चा के प्रशिक्षण वर्ग, बिरसा मुंडा जयंती से टंट्या मामा बलिदान दिवस तक हुए कार्यक्रम और गौरव यात्रा की समीक्षा की जाएगी। साथ ही आगामी समय में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा होगी।

उन्होंने बताया कि विधानसभा स्तर पर संपन्न हो चुके ग्रामीण जनप्रतिनिधियों के प्रशिक्षण वर्ग की समीक्षा भी की जाएगी। साथ ही 18 दिसम्बर से प्रारंभ होने वाले नगरीय निकाय जनप्रतिनिधियों के प्रशिक्षण वर्ग की रूपरेखा पर भी चर्चा होगी। 18 दिसम्बर से प्रदेश के 38 स्थानों पर नगरीय निकाय जनप्रतिनिधियों के प्रशिक्षण वर्ग आयोजित होंगे, जिसमें पांच विषयों पर प्रशिक्षणार्थियों का प्रबोधन होगा।

प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की पहचान एक उत्कृष्ठ बूथ प्रबंधन करने वाले संगठन के रूप में होती है। भारतीय जनता पार्टी का नेटवर्क बूथ स्तर तक फैला हुआ है, हमारा यह नेटवर्क और मजबूत हो, उसके लिए बूथ के पन्ना प्रभारी, पन्ना समिति गठन को लेकर एक दिवसीय बैठक में चर्चा होगी। जिसके साथ ही दिल्ली में संपन्न हुई राष्ट्रीय पदाधिकारी बैठक में तय हुए कार्यक्रमों को प्रदेश में आयोजित करने की रूपरेखा बनेगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.