प्रदेशवासियों को अब इंदौर में मिलेंगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ: मुख्यमंत्री श्री चौहान

Updated on 18-01-2023 05:09 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल का इंदौर में शुभारंभ होने से प्रदेशवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ मिलेंगी। यह उच्च कोटी का अस्पताल है। मध्यप्रदेश के लोगों को अब इलाज के लिए दिल्ली या मुंबई जाने की जरूरत नहीं रहेगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज नई दिल्ली से इंदौर में हॉस्पिटल के लोकार्पण कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि उद्योगपति श्री अनिल अंबानी द्वारा इंदौर को चिकित्सा के क्षेत्र में बहुत बड़ी सौगात दी गई है। उन्होंने प्रदेशवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिए श्री अंबानी को धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि आपके लिए, मेरे और मध्यप्रदेश के द्वार सदैव खुले हुए हैं। आप मध्यप्रदेश की जनता के लिए इसी तरह आगे भी सुविधाएँ उपलब्ध कराते रहें। आप जहाँ भी रहे, हमेशा मध्यप्रदेश वासियों के दिलों में रहोगे। आप प्रदेश के लिए शुभंकर हैं।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मैं कार्यक्रम में व्यक्तिगत रूप से शामिल होना चाहता था परंतु आवश्यक कार्य होने से वर्चुअली जुड़ रहा हूँ। मैं जब इंदौर आऊँगा तो हॉस्पिटल का भ्रमण जरूर करूँगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मनुष्य का पहला सुख निरोगी काया होता है। स्वस्थ शरीर के लिए हमारे यहाँ योग, प्राणायाम, व्यायाम जैसी कई तरह की व्यवस्थाएँ हैं। बीमार पड़ने पर अच्छे हॉस्पिटल की सुविधाएँ भी जरूरी होती हैं। इसके लिए यह हॉस्पिटल उपयोगी साबित होगा। इंदौर प्रदेश की व्यावसायिक राजधानी भी है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कार्यक्रम में उपस्थित श्रीमती कोकिलाबेन अंबानी, फिल्म अभिनेता श्री अमिताभ बच्चन, श्रीमती जया बच्चन, श्रीमती टीना अंबानी और श्री राजेश मेहता का भी आभार व्यक्त किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.