स्टेट साइंस एंड टेक्नोलाजी कॉन्क्लेव

Updated on 23-01-2023 05:19 PM

विज्ञान महोत्सव आईआईएफ-2022 के  स्टेट साइंस एंड टेक्नोलाजी कॉन्क्लेव को संबोधित करते हुए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री श्री ओमप्रकाश सखलेचा ने देश के प्रत्येक राज्य में स्टेट टेक्नोलॉजी एडवाइजरी बोर्ड बनाने का सुझाव दिया है। उन्होंने कहा कि राज्यों की विज्ञान परिषदें विश्व की टेक्नोलॉजी को परिष्कृत करके उन्हें स्थानीयता में परिवर्तित कर जन-सामान्य तक पहुचायें। कॉन्क्लेव, मध्यप्रदेश विज्ञान एवम प्रौद्योगिकी परिषद के परिसर में हुई।

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री ने कहा कि हर जिले की लोकल टेक्नोलॉजी का डाटा बेस तैयार करना चाहिये। राज्यों की विज्ञान परिषदों की साल में दो बार बैठक होना चाहिये, जिसमें क्षमताओं और कमियों की समीक्षा भी होना चाहिये।

विज्ञान भारती के राष्ट्रीय सचिव श्री प्रवीण रामदास ने कहा कि राज्यों की विज्ञान परिषदें ताकत हैं,जो जिला स्तर पर विज्ञान प्रसार और छोटे-छोटे विकास और वित्त पोषण में योगदान करती हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान दौर में राज्यों की विज्ञान परिषदों को सक्रिय करने की जरूरत है। परिषद् के महानिदेशक डॉ अनिल कोठारी ने स्वागत उदबोधन में कहा कि हमारी काउंसिल उन कुछ राज्यों में है, जिसकी विज्ञान नीति है। उन्होंने कहा कि विज्ञान उत्सव के मंच तले पहली बार राज्यों की विज्ञान परिषदों का सम्मेलन किया गया है। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार के एसएसटीपी के प्रमुख डॉ. देवप्रिय दत्ता ने कहा कि विज्ञान परिषदें एसटीआई इको सिस्टम में उत्प्रेरक की भूमिका निभाती हैं। उन्होंने राज्यों की विज्ञान परिषदों के नेटवर्क को सुदृढ़ करने पर जोर दिया। आईआईटी, मुंबई के प्रो. अग्निहोत्री ने भौगोलिक सूचकांक की चर्चा करते हुए कहा कि विरासत के डॉक्यूमेंटेशन में इसका विशेष महत्व है।

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री श्री सखलेचा ने भौगोलिक सूचकांक और पेटेंट पर प्रकाशित रिपोर्ट का विमोचन किया। स्टेट साइंस एंड टेक्नोलाजी कॉन्क्लेव का समापन 23 जनवरी को होगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.