प्रदेश का पहला शारीरिक प्रशिक्षण महाविद्यालय रायसेन जिले में बनेगा : स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी

Updated on 13-02-2023 05:44 PM

लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने कहा है कि रायसेन जिले के भादनेर क्षेत्र को प्रदेश के पहले शारीरिक प्रशिक्षण महाविद्यालय के रूप में जल्द ही बड़ी सौगात मिलने वाली है।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी रविवार को रायसेन जिले के ग्राम पंचायत भादनेर के ग्राम खरगावली में विकास यात्रा को संबोधित कर रहे थे। मंत्री डॉ. चौधरी ने विकास यात्रा में भादनेर, डाबरा इमलिया, पालीमिर्जापुर, मुरैलकला-निहालपुर और मुरैलखुर्द-पिपरियाखुर्द ग्रामों में जन-संवाद किया।

मंत्री डॉ. चौधरी ने ग्राम खरगावली में 40 लाख 82 हजार, ग्राम भादनेर में 11 लाख 38 हजार और ग्राम डाबरा इमलिया में 55 लाख 29 हजार रूपये के विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। उन्होंने योजनाओं के पात्र व्यक्तियों को स्वीकृति पत्र भी वितरित किया।

मंत्री डॉ. चौधरी ने भादनेर शासकीय स्कूल तथा आँगनवाड़ी केन्द्र का निरीक्षण किया और जल-कलश यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने ग्राम भादनेर तथा डाबरा इमलिया में पौध-रोपण भी किया।

जिला पंचायत अध्यक्ष श्री यशवंत मीणा, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अर्चना पोर्ते सहित स्थानीय जन-प्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन यात्रा में साथ थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.