मूक-बधिर और पैर से दिव्यांग डांसर की कहानी:सोशल मीडिया पर स्टार बनी 13 साल की बच्ची, कई स्टेज प्रोग्राम भी किए

Updated on 03-12-2022 04:24 PM

आज विश्व विकलांगता दिवस है। इस मौके पर आपको ऐसी बच्ची के बारे में बताते हैं, जो दूसरे लोगों के लिए प्रेरणा से कम नहीं। ये है रतलाम की रहने वाली 13 साल की दीक्षिका गोस्वामी। मूक-बधिर और एक पैर से दिव्यांग। जब दीक्षिका स्टेज पर डांस करने आती है, तो देखने वाले दांतों तले उंगलियां दबा लेते हैं। यही वजह है कि वह सोशल मीडिया पर छाई हुई है। वह परिवार का नाम रोशन कर रही है।

रतलाम के डोसीगांव में अपने मामा दशरथ गिरि गोस्वामी के यहां रहती है। दशरथ बताते हैं कि दीक्षिका का जब जन्म हुआ, तो उसका एक पैर अविकसित रह गया। गोस्वामी परिवार के लोगों ने इसे ईश्वर की इच्छा समझकर लालन-पालन शुरू कर दिया। कुछ महीनों के बाद दीक्षिका की एक और दिव्यांगता के बारे में पता चला। दीक्षिका सुन नहीं सकती थी। वह बोलना भी नहीं सीख सकी। परिवार वालों ने इंदौर और बड़ौदा तक उसका इलाज करवाया, लेकिन कुछ नहीं हुआ। ऑपरेशन का खतरा और महंगे इलाज की वजह से इलाज मुमकिन नहीं हो सका।

माता-पिता मंदसौर जिले के केसौदा गांव में रहते हैं। यहां दिव्यांग बच्चों के लिए विशेष स्कूल की व्यवस्था नहीं है। यही कारण है कि उसके मामा दशरथ गोस्वामी उसे रतलाम ले आए। यहां वह नाना-नानी के साथ रहती है। वह मूक बधिर व दिव्यांग स्कूल में पढ़ाई करती है। दीक्षिका की रुचि डांसिंग में होने लगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.