मार्च में तेज गर्मी, लू भी चलेगी; अभी भोपाल-सागर की रातें गर्म

Updated on 28-02-2023 05:46 PM

मार्च शुरू होने से पहले ही मध्यप्रदेश तप गया। फरवरी में कई शहरों में दिन का तापमान 37 डिग्री के पार पहुंच गया, जबकि रात में पारा 20 डिग्री रहा। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो फरवरी के आखिरी दिन यानी मंगलवार को भी गर्मी पड़ेगी। भोपाल, सागर की रातें गर्म रहेंगी। खरगोन, इंदौर, मंडला, खंडवा समेत कई शहरों में दिन का तापमान 35 डिग्री के पार रहने का अनुमान है।

प्रदेश में फरवरी में आमतौर पर हल्की ठंड रहती है, लेकिन आखिरी दिनों में पारा तेजी से उछला। इससे गर्मी का असर रहा। कई शहरों में तो दिन-रात के पारे में 5 डिग्री तक बढ़ोतरी हो गई। मौसम वैज्ञानिक एचएस पांडे ने बताया कि मार्च के पहले सप्ताह से गर्मी का असर बढ़ जाएगा। दूसरे पखवाड़े में लू चलने के भी आसार है।

पिछले साल भोपाल में यह थी स्थिति
पिछले साल के मुकाबले फरवरी में मौसम कुछ अलग रहा। पिछले साल फरवरी के 19 वें दिन मौसम बदला था। तब 84 दिन बाद पारा 30 डिग्री पार पहुंचा था। इस बार पिछले साल की तुलना में दिन-रात का तापमान बढ़ा है। पिछले साल की लंबी सर्दी के कारण 27 नवंबर के बाद 19 फरवरी को दिन का तापमान 30 डिग्री से ज्यादा रहा था। इस बार फरवरी के पहले हफ्ते में ही दिन में ऐसा मौसम हो गया था। ऐसे में पिछले साल के मुकाबले इस बार दिन और रात जल्दी तपने लगे हैं। रात का तापमान तो 18 डिग्री तक पहुंच चुका है, जबकि दिन का तापमान 34 डिग्री के पार ही दर्ज किया गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.