MP में 3 मार्च से तेज गर्मी:आसमान साफ रहने से चुभन वाली धूप; चढ़ेगा पारा

Updated on 01-03-2023 05:55 PM

अबकी बार मार्च का महीना खूब तपेगा। 3 मार्च से तेज गर्मी शुरू हो जाएगी। 15 दिनों में ही पारे में 3 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी होगी, जबकि इसके बाद पारा 40 डिग्री के पार पहुंच जाएगा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आसमान साफ रहने से चुभन वाली धूप रहेगी। इससे गर्मी का पारा भी चढ़ेगा। लू भी चलेगी।

पिछले साल के मुकाबले इस साल फरवरी में मौसम का मिजाज बदला सा रहा। आमतौर पर फरवरी में हल्की ठंड रहती है, लेकिन इस बार 10 फरवरी के बाद से ही गर्मी की शुरुआत हो गई। 28 फरवरी तक कई शहरों में दिन का पारा 37 डिग्री के पार पहुंच गया, जबकि रात में 20 डिग्री के आंकड़ा छू गया।

मौसम वैज्ञानिक एचएस पांडे ने बताया कि उत्तर में पश्चिमी विक्षोप एक्टिव है। 3 मार्च तक यह एक्टिव रहेगा। इसके बाद आसमान साफ होने से तापमान में इजाफा होगा। पहले पखवाड़े तक अधिकांश शहरों में दिन का तापमान 38 से 39 डिग्री तक पहुंच जाएगा। वहीं, 16 मार्च से तापमान 40-42 डिग्री से ज्यादा रहेगा। वहीं, मार्च में रात का तापमान 26 डिग्री के पार पहुंच जाएगा। यानि, पांच से सात डिग्री की बढ़ोतरी होगी। वर्तमान में कई शहरों में रात का तापमान 18 डिग्री तक पहुंच गया है।

दूसरे पखवाड़े में लू जैसी स्थिति
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मार्च की शुरुआत के साथ ही ठंड की विदाई भी हो जाएगी। इसके बाद पारे में गिरावट नहीं होगी। दूसरे पखवाड़े में लू जैसी स्थिति बनेगी। बुंदेलखंड, बघेलखंड, ग्वालियर समेत भोपाल, इंदौर, उज्जैन संभाग में लू असर दिखाएगी।

3 दिन तक उतार-चढ़ाव
मौसम विभाग की माने तो अगले तीन दिन तक पारे में मामूली उतार-चढ़ाव रहेगा। इसके बाद दिन और रात दोनों में ही तापमान में बढ़ोतरी होगी। इस कारण रात में भी गर्मी का असर बढ़ जाएगा।

दिन में 37 तो रात में 19 डिग्री पार तापमान
वर्तमान में दिन में 37 तो रात में 19 डिग्री के पार तापमान है। दमोह में 37, खंडवा-खरगोन में 36, राजगढ़, खजुराहो में तापमान 35 डिग्री से ज्यादा है। वहीं, नरसिंहपुर की रात सबसे गर्म है। यहां न्यूनतम तापमान 22 डिग्री दर्ज किया गया है। सागर, भोपाल, गुना, नर्मदापुरम में रात का तापमान 17 डिग्री के पार चल रहा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.