प्रधानमंत्री श्री मोदी के साझा अनुभवों एवं विचारों को आत्मसात करें विद्यार्थी: स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री श्री परमार

Updated on 20-01-2023 05:44 PM

स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) एवं सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी प्रतिवर्ष "परीक्षा पर चर्चा" कार्यक्रम के माध्यम से परीक्षा के तनाव को दूर करने के लिए विद्यार्थियों से संवाद करते हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा परीक्षार्थियों के तनाव को दूर करने के उपायों एवं स्वयं के अनुभवों को साझा करने से छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहन मिलता है। साथ ही अनुभवों एवं विचारों का अनुसरण विद्यार्थियों में आत्म-विश्वास एवं सकारात्मक ऊर्जा से जीवन जीने के लिए प्रेरित करता है। इस कार्यक्रम में देश भर से विद्यार्थी, शिक्षक तथा अभिभावक वर्चुअल माध्यम से जुड़ते हैं।

स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) राज्य मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी "परीक्षा पर चर्चा" छठे संस्करण संवाद अंतर्गत प्रतिवर्ष की भांति विद्यार्थियों, अभिभावकों तथा शिक्षकों से चर्चा करेंगे और बच्चों को परीक्षा से तनाव मुक्ति के गुर सिखाएंगे। इससे छात्रों को उनकी सभी आकांक्षाओं और लक्ष्यों को पूरा करने में सक्षम बनाया जा सके। अपनी अनूठी और आकर्षक शैली में प्रधानमंत्री श्री मोदी विद्यार्थियों के प्रश्नों का जवाब भी देते हैं। यह कार्यक्रम विगत चार वर्षों से निरंतर हो रहा है।

श्री परमार ने बताया कि "परीक्षा पर चर्चा" कार्यक्रम 27 जनवरी को प्रातः 11 बजे से नई दिल्ली के ताल कटोरा स्टेडियम में किया जाएगा, जिसमें प्रदेश के चयनित विद्यार्थी भी सम्मिलित होंगे। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दूरदर्शन द्वारा किया जाएगा। प्रदेश के सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में लगाकर कार्यक्रम का प्रसारण किया जाएगा, जिससे प्रधानमंत्री श्री मोदी के उद्धबोधन से प्रदेश के अधिकाधिक विद्यार्थी, शिक्षक एवं अभिभावक लाभन्वित हो सकें। आयुक्त लोक शिक्षण को "परीक्षा पर चर्चा" कार्यक्रम में प्रदेश के विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों की अधिकाधिक उपस्थिति सुनिश्चित करने का दायित्व सौंपा गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.