विद्यार्थी पढ़ें और मेधावी बनें, आपकी ऊँची पढ़ाई की फीस सरकार भरेगी- मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह

Updated on 11-02-2023 05:54 PM

विद्यार्थी मन लगा कर पढ़ाई करें और मेधावी बनें। मेडीकल, इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट जैसी पढ़ाई के लिए आपकी फीस राज्य सरकार जमा करेगी। यह आह्वान प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने बांदरी में विकास यात्रा के दौरान 38 करोड़ रूपये की लागत से बनाए जा रहे सीएम राइज स्कूल भवन के भूमि-पूजन कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं से किया। मंत्री श्री सिंह ने 4 करोड़ की लागत के सीसी रोड और अन्य विकास कार्यों का भी भूमि-पूजन किया।

मंत्री श्री सिंह ने कहा कि निर्माण कार्य के टेंडर हो चुके हैं, सीएम राइज स्कूल का कार्य शीघ्र प्रारंभ हो जाएगा। मुझे मालथौन ब्लाक में एक सीएम राइज स्कूल तय करना था। मुझे लगा कि छात्र संख्या को देखते हुए बांदरी में ही इसकी जरूरत है। ग्यारह एकड़ क्षेत्र में सीएम राइज स्कूल बनेगा, जहाँ सभी विषय होंगे, प्रयोगशाला होगी, शिक्षकों का अलग से चयन होगा। इसके पीछे सरकार का उद्देश्य बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाना है। स्कूल में बच्चों को लाने के लिए बस की व्यवस्था रहेगी, जिसका खर्चा सरकार देगी। आने वाले वर्षों में मालथौन ब्लाक के अन्य बड़े कस्बों में भी सीएम राइज स्कूल खोले जाएंगे। 

मंत्री श्री सिंह ने कहा कि सीएम राइज स्कूल से बच्चों की नींव मजबूत होगी। बांदरी में शासकीय कॉलेज पहले ही खुल चुका है, जहाँ सभी जरूरी विषय होंगे। उन्होंने कहा कि कल गढ़ौला जागीर में भी सीएम राइज स्कूल शुरू किया गया है। छात्र-छात्राओं की बारहवीं की पढ़ाई के बाद मेडिकल कॉलेज और इंजीनिरिंग की पढ़ाई हिन्दी में शुरू कर दी गई। राज्य सरकार ने फिर से मेधावी छात्र योजना शुरू की है। छात्रवृत्ति राशि में वृद्धि कर दी है। अतः बच्चों का काम सिर्फ पढ़ाई पर ध्यान देना है। उन्होंने कहा कि सरकार ने लाड़ली बहना योजना शुरू की है। बहनों के खातों में सरकार हर माह एक हजार रूपए जमा करेगी। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि केंद्र की श्री नरेन्द्र मोदी सरकार सभी गरीब परिवारों को निःशुल्क खाद्यान्न दे रही है। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.