बुरहानपुर के जंगल में कब्जा जमाने वालों का सरेंडर

Updated on 28-03-2023 06:14 PM

बुरहानपुर जिले की नेपानगर तहसील की नावरा रेंज में हजारों हेक्टेयर वन क्षेत्र को तबाह करने के बाद अचानक अतिक्रमणकारियों का मन बदल गया। सोमवार को 40 गांव के करीब 450 से अधिक अतिक्रमणकारी घाघरला गांव में एक जगह जमा हुए। उन्होंने तीर-कमान जमीन पर रखकर सरेंडर कर दिया। कहा कि आज से हम घाघरला के जंगल में नहीं जाएंगे।

एसपी ने वन नहीं काटने के लिए किया मोटिवेट
मप्र पुलिस की जबलपुर स्थित 6वीं बटालियन में उपनिरीक्षक बिल्लोर सिंह जमरा ने कहा- हम 5 दिन से अतिक्रमणकरियों को मोटिवेट कर रहे थे। वे किसी के बहकावे में आ गए थे। यह भोले भाले लोग हैं। इन्हें कानून की समझ नहीं है। एसपी राहुल कुमार लोढ़ा ने अतिक्रमण करने वालों को मोटिवेट किया। एसपी ने कहा था कि आप पढ़े लिखे हो, वन कटाई मत करो।

रोड, बिजली की व्यवस्था करने का दिया भरोसा
पुलिस की ओर से इनको बताया गया कि शिक्षा, रोजगार की ओर ध्यान दें। आपकी बिजली, रोड की व्यववस्था की जाएगी। यह जो कर रहे हैं वह अपराध की श्रेणी में आता है। पेड़ काटना अपराध है। इसके बाद वे घाघरला के जंगल से आने के लिए प्रेरित हुए। खास बात यह है कि इससे पहले भी अतिक्रमणकारियों ने एक बार बाकड़ी में सरेंडर किया था, लेकिन फिर वन कटाई करने लगे थे।

एसपी बोले- वीडियो जारी कर सरेंडर किया
एसपी राहुल कुमार लोढ़ा ने कहा- घाघरला वन क्षेत्र में जो अतिक्रमण का मामला चल रहा था, उसके तहत अतिक्रमणकारियों की ओर से सोमवार को एक वीडियो जारी किया गया है। जिसमें उन्होंने कहा कि हम आत्मसमर्पण कर रहे हैं और आज से हम किसी को भी मारने के लिए तीर, कमान नहीं उठाएंगे। साथ ही कहीं भी अतिक्रमण करने के लिए नहीं जाएंगे। इस तरह की बातें वीडियो में आई है। जो वन कटाई में शामिल थे उन आरोपियों पर वैधानिक कार्रवाई की जाए।

11 मार्च को हमले में 13 वनकर्मी हुए थे घायल

11 मार्च को नावरा रेंज के घाघरला के जंगल में अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई करने पहुंची वन विभाग की टीम पर अतिक्रमणकारियों ने तीर और गोफन से हमला कर दिया था। इससे 13 वनकर्मी और एक ग्रामीण घायल हो गया। एक वनकर्मी के कंधे और ग्रामीण की पीठ में तीर लगा था। हमले के बाद वन टीम ने भागकर जान बचाई थी। जिले में पसरते जंगलराज के बीच यह पहला मौका था, जब टीम पर सामने से हमला हुआ। इस घटना के बाद कलेक्टर भव्या मित्तल और एसपी राहुल कुमार लोढा मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक अतिक्रमणकारी नहीं पकड़े जाएंगे, तब तक आप लोगों को यहां से नहीं जाने देंगे। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.