प्रदेश में स्वर्णकला बोर्ड का गठन होगा: मुख्यमंत्री श्री चौहान

Updated on 24-03-2023 05:16 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि सोनी समाज के बिना सामाजिक कार्य नहीं चल सकते हैं। भारतीय संस्कृति को बनाये रखने में सोनी समाज का अहम योगदान है। सोनी समाज आभूषणों का निर्माता है। आभूषण हजारों सालों से लोग पहनते आ रहे हैं। सोनी समाज अपनी कला के लिए जाना जाता है। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास पर सोनी महापंचायत में समाज के लोगों को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर विधायक श्री रामपाल सिंह, राज्य सभा सांसद श्री कैलाश सोनी, बीडीए के अध्यक्ष श्री कृष्ण मोहन सोनी, पूर्व विधायक श्री बद्रीनाथ सोनी सहित समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रारंभ में पुष्प-वर्षा कर सोनी समाज के लोगों का स्वागत तथा सोनी समाज की नौ कन्याओं का पूजन किया।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मैं हर बेटी और बहन में देवी माँ के दर्शन करता हूँ। माँ, बहन, बेटी आगे बढ़े इसके लिए मैं हमेशा कोशिश करता हूँ। उन्होंने कहा कि सोनी समाज की कला जीवित रहे और इससे रोजगार मिले, इसके लिए लगातार प्रयास करूंगा। समाज की कला आगे बढ़ती रहे इसके‍लिए प्रदेश में स्वर्णकला बोर्ड का गठन करेंगे। एक हफ्ते के अंदर आदेश जारी हो जायेंगे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सोनी समाज के आराध्य देव महाराज अजमीढ़देवजी की मूर्ति भोपाल में स्थापित करने की बात कही। उन्होंने समाज के लोगों को प्रशिक्षण की व्यवस्था और 8 हजार रूपए महीना मानदेय प्रदान करने की घोषणा की। उदारतापूर्वक बंदूक के लाइसेंस भी प्रदान करेंगे।

राज्य सभा सांसद श्री कैलाश सोनी ने कहा कि प्रदेश में सोनी समाज बहुत प्रभावशाली समाज है। इसके बगैर विवाह का संस्कार नहीं होता। मनुष्यों और मातृशक्ति को सजाने का कार्य हमारा समाज करता है। हमारे कारीगरों के प्रोत्साहन देने और कला को जीवित रखने के लिए स्वर्णकला बोर्ड का गठन हो तो बहुत अच्छा होगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान प्रदेश के विकास और जनता के कल्याण के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। स्वर्णकार समाज उनका हमेशा साथ देगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.