भोपाल : भारत के अग्रणी ऑन डिमांड डिलीवरी प्लेटफॉर्म स्विगी ने व्यंजनों के प्रति भोपाल की चाहत का जश्न मनाने के लिए विशेष तरीका अपनाया है इसके लिए पूरे शहर में बिलबोर्ड्स लगाए गए हैं इनमें शहर में सबसे ज्यादा आर्डर की जाने वाली डिश और शहर के टॉप डिलीवरी पार्टनर्स को प्रदर्शित किया गया है पूरे शहर में लगे इन अनूठे बिलबोर्ड में शहर के कुछ सबसे खास ऑर्डर ट्रेंड की झलक दिखती है मुंह में पानी ला देने वाले चिकन ट्विस्टर से लेकर पसंदीदा दक्षिण भारतीय व्यंजन मसाला डोसा तक इन बिलबोर्ड में न केवल टॉप डिश प्रदर्शित की गई हैं, बल्कि उन सर्वश्रेष्ठ रेस्टोरेंट के बारे में भी बताया गया है जिन्हें यहां आपको आजमाना चाहिए भोपाल की खानपान की संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ-साथ स्विगी यहां अपने हीरो डिलीवरी पार्टनर्स में शामिल सुरेश बैरागढ़ की सफलता का जश्न भी मना रही है।
सुरेश कहते हैं स्विगी से जुड़ना मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण अनुभव रहा है। स्विगी ने मुझे ठीक आय प्राप्त करने और अपने परिवार का सहयोग करने में सक्षम बनाया। महामारी के दौरान स्विगी ने मेरी मदद की जब मेरे पास आय का कोई वैकल्पिक माध्यम नहीं बचा था। इंश्योरेंस और पढ़ाई का खर्च देने जैसे स्विगी से मिलने वाले लाभों ने मुझे प्रोत्साहित किया। मैं स्विगी के साथ लंबे समय तक जुड़े रहना चाहता हूं।‘
सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले रेस्टोरेंट में शुमार रेस्टोरेंट के मालिक सागर गैरे ने कहा स्विगी से जुड़ने के बाद से हमारी बिक्री और भोपाल में हमारी पहुंच बढ़ी है। हम अपने क्षेत्र एवं आसपास के क्षेत्रों में नए ग्राहकों को सेवा देने को लेकर उत्साहित हैं। स्विगी ने हमें अपना कारोबार बढ़ाने और नए ग्राहकों तक पहुंचने में मदद दी है।‘
महामारी के दौरान अपनी दैनिक जरूरतों को पूरा करने के लिए सुरेश के समक्ष संघर्ष की स्थिति आ गई थी। उसी दौरान वह डिलीवरी एक्जीक्यूटिव के रूप में स्विगी से जुड़े। तब से वह टीम का हिस्सा बन गए हैं और भोपाल में सबसे ज्यादा ऑर्डर डिलीवर करते हुए स्विगी के टॉप डिलीवरी पार्टनर बन गए हैं।
यह पहल भोपाल की खानपान की संस्कृति को बढ़ावा देने और शहर में अपने डिलीवरी पार्टनर्स को सहयोग देने की कंपनी की प्रतिबद्धता की झलक दिखाती है।