MP में तालिबानी सजा: बैतूल में 5वीं की छात्रा को चोरी के शक में पहनाई जूतों की माला

Updated on 07-12-2022 09:23 PM
 बैतूल जिले में आदिवासी बालिका छात्रावास में पैसे चुराने के संदेह में एक छात्रा को जूतों की माला पहनाकर घुमाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार छात्रावास के अधीक्षक ने पांचवीं कक्षा की एक छात्रा को कथित तौर पर जूतों की माला पहनाकर घुमाया, मामला सामने आने के बाद बैतूल जिला प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दिये हैं।

घटना पिछले सप्ताह दमजीपुरा गांव के एक सरकारी आदिवासी बालिका छात्रावास की बताई जा रही है। इसकी शिकायत करने के लिए लड़की के परिजन मंगलवार को जिलाधिकारी अमनवीर सिंह बैंस के कार्यालय पहुंचे। लड़की के पिता की शिकायत सुनने के बाद बैंस ने कहा कि उन्होंने जांच के आदेश दिए हैं, जिसके आधार पर कार्रवाई शुरू की जाएगी।

आदिवासी मामलों के विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि छात्रावास की महिला अधीक्षक को पद से हटा दिया गया है। लड़की के पिता ने मीडिया को बताया कि जब वह अपनी बेटी से दमजीपुरा में आदिवासी छात्रावास में मिलने गए तो उनकी बेटी ने उन्हें इस बात की जानकारी दी।

उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बेटी पर भूत जैसा दिखने के लिए मेकअप किया गया था और अधीक्षक द्वारा दूसरी लड़की के 400 रुपये चोरी करने के आरोप में उसे जूतों की माला पहनाकर छात्रावास परिसर में घुमाया गया। उन्होंने कहा कि घटना के बाद उनकी बेटी हॉस्टल में रहने को तैयार नहीं थी।

जनजातीय कार्य विभाग की सहायक आयुक्त शिल्पा जैन ने बताया कि शिकायत के बाद छात्रावास अधीक्षक को पद से हटा दिया गया है। जैन ने कहा कि जांच के आदेश दे दिए गए हैं और इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.