जिले में 15 सितंबर तक सभी को पहला डोज लगाने का लक्ष्य

Updated on 05-09-2021 07:06 PM
भोपाल । राजधानी में सभी को पहला डोज लगाने का लक्ष्य तय ‎किया गया, इसके लिए जिला प्रशासन ने एक और सुविधा में विस्तार किया है। टीकाकरण के लिए चार और मोबाइल वैन शनिवार से चलने लगी हैं। यह वैन उन क्षेत्रों में जाएंगी जहां टीकाकरण कम हुआ है। इसके अलावा किसी भी कॉलोनी में 50 लोग टीका लगावाने के लिए मौजूद रहेंगे तो वहां भी वैन पहुंचेगी। हालांकि, इसके लिए हितग्राहियों को काल सेंटर के नंबर 1075 पर फोन करना होगा। एडीएम संदीप केरकेट्टा ने बताया कि पहले से दो वैन चल रही थीं। एक कंपनी ने सीएसआर फंड से चार वैन और दी हैं। इस तरह अब कुल छह वैन हो गई हैं। यह सुबह 10 बजे से शाम पांच तक चलेंगी। इसके अलावा चार वैन टीकाकरण के प्रचार के लिए चल रही हैं। उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से पिछले महीने टीकाकरण को लेकर सर्वे कराया गया था। सर्वे में जिन वार्डों में टीकाकरण कम मिला है, उन इलाकों में वैन से घरों के पास पहुंचकर टीका लगाया जाएगा। इन वैन में टीका लगाने वाले कर्मचारी गैर-सरकारी संगठन केयर इंडिया के कर्मी होंगे।शहर के दो केंद्रों में 24 घंटे टीका लगाया जा रहा है, पर लेकिन लोग कम आ रहे हैं, इसलिए इनकी संख्या नहीं बढ़ाई जा रही है। इस संगठन की तरफ से मिलकर टीकाकरण का काम देख रहे पूर्व स्वास्थ्य संचालक डॉ. बीएस ओहरी ने बताया कि सभी छह वैन में दोनों वैक्सीन के दोनों डोज लगाए जाएंगे। एमपी नगर में स्थित एक शॉपिंग मॉल में भी शनिवार से टीकाकरण शुरू किया गया है। यहां पर सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक टीका लगाया जाएगा। बता दें ‎कि राज्य सरकार कोराना की तीसरी लहर आने से पहले प्रदेश में सभी लोगों को टीकाकरण के दोनों डोज लगाकर सुरक्षित करना चाहती है, ले‎किन अभी तक सैकडों की संख्या में ऐसे लोग है जो कोरोना के दोनों डोज नहीं ले पाए हैं। उनकी यह लापरवाही प्रदेश वा‎सियों को भारी पड सकती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.