CBuD एप्प से दूरसंचार कंपनियों को अब खुदाई की मिलेगी अनुमति

Updated on 20-04-2023 06:07 PM

दूर संचार सेवाओं के लिए सड़कों आदि की खुदाई के लिए एजेंसियाँ अब CBuD एप्प पर अनुमति प्राप्त कर कार्य कर सकेंगी। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने दूरसंचार सेवाओं के तेजी से विस्तारीकरण के लिए गत 22 मार्च को काल बिफोर यू डिग CBuD एप्प का शुभारंभ किया और एप्प से संबंधित कार्यवाही करने में मध्यप्रदेश के देश में प्रथम रहने पर सराहना की थी।

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के प्रमुख सचिव श्री निकुंज श्रीवास्तव ने बताया है कि दूरसंचार संरचना विकसित करने वाली सेवा प्रदाता कंपनियों को सामान्यत: नगरीय विकास एवं आवास, जल संसाधन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, राजस्व, खनिज साधन, वन, ऊर्जा, लोक निर्माण और पर्यावरण जैसे 9 विभाग से अनुमति लेनी होती है। राज्य शासन ने इन विभागों के लिए एक-एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। श्री श्रीवास्तव ने बताया कि अब इस एप्प में कंपनियाँ अपना नामांकन करेंगी और स्वीकृति प्राप्त होने के बाद खुदाई कार्य कर सकेंगी ।

प्रमुख सचिव श्री श्रीवास्तव ने बताया कि दूर संचार सुविधा नागरिकों की मूलभूत सुविधाओं में शामिल है। केन्द्र सरकार द्वारा देश के नागरिकों को दूरसंचार सुविधायें उपलब्ध कराये जाने के कार्य प्राथमिकता से कराये जा रहे हैं। इसी के दृष्टिगत प्रदेश में दूरसंचार अवसंरचनाओं/ सुविधाओं का विस्तार प्राथमिकता से किया जा रहा है। इसके लिए दूरसंचार अवसंरचना / सुविधा सेवा प्रदाताओं द्वारा भूमिगत ऑप्टिकल फाइबर केबल बिछाने के लिए आवश्यकतानुसार खुदाई / उत्खनन का कार्य किया जाता है। खुदाई के दौरान पूर्व में स्थापित आधारभूत संरचना क्षतिग्रस्त होती है तथा इससे समय एवं धन का अपव्यय होता है। अब CBuD एप्प से सारी प्रक्रिया आसान हो जाएगी।

उल्लेखनीय है कि भूमिगत खुदाई से संसाधनों को क्षति होने से बचाव के लिए केन्द्र सरकार के संचार मंत्रालय, दूरसंचार विभाग ने Call Before you Dig (CBuD) App बनाया है। इस App पर विभिन्न एजेन्सियों द्वारा भूमिगत खुदाई करने से पूर्व संबंधित क्षेत्र/स्थान का विस्तृत विवरण देना होता है। इस App पर दर्ज प्रविष्टियों के अवलोकन एवं निगरानी के लिए जिलों में कार्यरत दूरसंचार अवसंरचना सेवा प्रदाताओं एवं भारत सरकार तथा राज्य शासन के संबंधित कार्यालयों के अधिकारियों से सम्पर्क/समन्वय स्थापित कर सुसंगत अनुमति आनलाइन ले सकेंगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.