हितग्राही जनता को स्वयं बताएँ शासकीय योजनाओं के लाभ - मुख्यमंत्री श्री चौहान

Updated on 15-02-2023 05:16 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि जन-कल्याणकारी तथा हितग्राहीमूलक योजनाओं के हितग्राहियों को योजनाओं से जुड़ने के अपने अनुभव जन-सामान्य से साझा करने के अवसर प्रदान किए जाएँ। जिला स्तर पर हो रहे कार्यक्रमों में संवाद के लिए विशेष सत्र रखा जाए। हितग्राही स्वयं बताएँ कि वे योजनाओं से कैसे जुड़े और उनके जीवन में इससे क्या बदलाव आए हैं। इस प्रकार के अनुभव साझा करने से लोगों को योजनाओं की जानकारी मिलेगी। वे स्वयं भी योजनाओं से जुड़ने के लिए प्रेरित होकर लाभ उठाएंगे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान आज निवास कार्यालय समत्व भवन में 15 फरवरी को रीवा एयरपोर्ट के शिलान्यास तथा 17 फरवरी को ग्वालियर में होने वाले कार्यक्रम के लिए जारी तैयारियों की वरिष्ठ अधिकारियों के साथ वर्चुअली समीक्षा कर रहे थे।

15 फरवरी को रीवा में होगा महिला सम्मेलन

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि रीवा एयरपोर्ट का शिलान्यास विंध्य क्षेत्र के विकास की गारंटी है। इससे रीवा सहित सीधी, सतना, सिंगरौली और पन्ना की देश के बड़े शहरों से कनेक्टिविटी बढ़ेगी और क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलेगा। रीवा में महिला सम्मेलन भी होगा, जिसमें लाड़ली लक्ष्मी, महिला खेल प्रतिभाओं और उद्यमी महिलाओं का सम्मान किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान रीवा के विकास में उल्लेखनीय योगदान देने वाले वरिष्ठ नागरिकों का भी सम्मान करेंगे। साथ ही विभिन्न विकास योजनाओं के हितग्राहियों पर केन्द्रित पुस्तिका का विमोचन होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान 800 करोड़ रूपये से अधिक लागत के कार्यों के भूमि-पूजन करेंगे। इनमें 5 सी.एम. राइज स्कूल भी हैं।

17 फरवरी को ग्वालियर के कार्यक्रम

जानकारी दी गई कि ग्वालियर में तिघरा स्थित पुलिस ट्रेनिंग सेंटर में 17 फरवरी को दोपहर एक बजे से कार्यक्रम होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान साडा क्षेत्र के विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण करेंगे। साथ ही विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ वितरण किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान के मुख्य आतिथ्य में होने वाले कार्यक्रम की अध्यक्षता केन्द्रीय किसान कल्याण एवं कृषि मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर और केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया करेंगे। प्रदेश के उद्यानिकी खाद्य प्र-संस्करण एवं राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री भारत सिंह कुशवाह, सांसद ग्वालियर श्री विवेक नारायण शेजवलकर और जिला पंचायत अध्यक्ष ग्वालियर श्रीमती दुर्गेश कुंवर सिंह विशिष्ट अतिथि होंगी। विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं के हितग्राहियों से संवाद भी होगा।

मुख्यमंत्री श्री चौहान 17 फरवरी को चुरहट जिला सीधी की विकास यात्रा में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान विकास कार्यों का भूमि-पूजन तथा शिलान्यास कार्यक्रमों में शामिल होने के साथ हितग्राहियों से संवाद भी करेंगे। बैठक में रीवा, सीधी तथा ग्वालियर के अधिकारी वर्चुअली सम्मिलित हुए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.