300 साल बाद बाहर आया मंदिर:सीहोर में खुदाई में मिले 11वीं सदी के अवशेष, इन्हें जोड़कर मंदिर बनाए जा रहे

Updated on 15-12-2022 05:18 PM

सीहोर जिला मुख्यालय से 72 किमी दूर बसा है बीलपान गांव। इस गांव से तीन किमी दूर है देवबड़ला इलाका। देवबड़ला यानी देवताओं की पहाड़ी। जाहिर है इलाका पहाड़ी है और लंबे अरसे से उपेक्षित, इसलिए यहां तक पहुंचने का रास्ता दुर्गम है। हमारे पास ये सूचना थी कि देवबड़ला में 11वीं सदी के मंदिरों के अवशेष मिल रहे हैं।

जब हम यहां पहुंचे तो दूर से ही एक मंदिर दिखाई दिया। मंदिर देखकर पहली नजर में हमने यही सोचा कि ये मंदिर यहां पहले से ही स्थित है। पूछताछ में पता चला, हम गलत समझ रहे हैं। कुछ महीने पहले तक यहां मंदिर नहीं था। मंदिर का अवशेष था, जो जमीन के नीचे दबा था। पुरातत्व विभाग की मेहनत से ये मंदिर खड़ा हुआ है। इतना ही नहीं अभी 8 और मंदिर खड़े किए जाने हैं।

6 साल पहले शुरू हुई यहां खुदाई

कुछ प्रतिमाएं यहां की पहाड़ियों में बिखरी पड़ी थीं। 2016 में जब इसकी सूचना पुरातत्व विभाग के अफसरों तक पहुंची, तो यहां खुदाई शुरू की गई। जैसे-जैसे खुदाई आगे बढ़ी, पुरातत्व विभाग के अफसर भी हैरान हो गए। यहां मंदिरों को दोबारा खड़ा कराने की जिम्मेदारी देख रहे पुरातत्व विभाग के अफसर जीपी चौहान बताते हैं कि पहले चार मंदिरों का बेस मिला। जब हम 5वें मंदिर का बेस तलाश रहे थे, तभी हमें चार और मंदिरों का पता चला। यानी अब यहां कुल 9 मंदिरों के बेस सामने आ चुके हैं।

अब तक 30 प्रतिमाएं मिलीं

अब तक शिव तांडव नटराज, उमाशंकर, जलधारी, नंदी, विष्णु, लक्ष्मी की प्रतिमा सहित कुल करीब 30 प्रतिमाएं मिली हैं। जिनमें से कुछ खंडित हैं बाकी सब ठीक हालत में हैं। उन्हें सुरक्षित स्थान पर रख दिया है। करीब 200 फीट से अधिक एरिया में अभी खुदाई हुई है। अभी काम चल रहा है। अभी और प्रतिमा मिलने का अनुमान है।

भूमिज शैली के मंदिर मिले

इस शैली की विशेषता उसके शिखर में दिखाई देती है। इस शिखर के चारों और प्रमुख दिशाओं में तो लतिन या एकान्डक शिखर की भांति, ऊपर से नीचे तक चैत्यमुख डिजाइन वाले जाल की लताएं या पट्टियां रहती हैं, लेकिन इसके बीच में चारों कोणों में, नीचे से ऊपर तक क्रमशः घटते आकार वाले छोटे-छोटे शिखरों की लड़ियां भरी रहती हैं। देवबड़ला में मिले मंदिर इसी शैली के हैं। एक्सपर्ट के अनुमान के मुताबिक परमार काल में 11वीं सदी में बने थे।

भूकंप या गिराने से जमीन में दबे थे

पुरातत्व विभाग का अनुमान है कि करीब 300 साल पहले यानी 18वीं सदी में ये मंदिर भूकंप के कारण धराशायी हुए या किसी आक्रमणकारी के हमले में गिराए गए। समय के साथ पहाड़ी इलाके में बारिश और मिट्‌टी के कटाव के कारण साल दर साल इनके ऊपर मिट्‌टी की परत जमती चली गई। ये जमीन के नीचे दब गए।

शिव मंदिर तैयार, विष्णु मंदिर अगले साल बनेगा

देवबड़ला मंदिर समिति के अध्यक्ष ओंकार सिंह भगत व कुंवर विजेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि अभी 41 लाख रुपए की लागत से 51 फीट ऊंचा भगवान शिव का मंदिर बनकर तैयार हो गया है। अब करीब 35 फीट ऊंचा भगवान विष्णु का 16 लाख रुपए की लागत से मंदिर बनाया जा रहा है, जिसका काम अगले साल पूरा हो जाएगा। मंदिर को भव्य रूप दिया जा रहा है, जिससे कि वह आकर्षण का केंद्र बने। इसके अतिरिक्त अन्य सुविधा जुटाई जाएगी, जिसके कि लोगों को फायदा मिले। इसके बाद बारी-बारी से सभी मंदिर बनाए जाने हैं।

उस तकनीक को समझिए, जिससे ये मुमकिन हुआ

पुरातत्व विभाग के अफसर जीपी चौहान ने बताया कि भोपाल के पुरातत्व अधिकारी डॉ. आरसी यादव के निर्देशन में पुरानी इमारतों को दोबारा सहेजने के लिए उसी टेक्निक का इस्तेमाल किया गया है, जिससे उस काल में भवन बनाए जाते थे। यहां भी मंदिर के अवशेषों को जोड़ने के लिए उड़द की दाल, चूना, गुड़ जैसे केमिकल यूज किए जा रहे हैं। मसाले की लेयर बेहद पतली होती है। पत्थरों को लिफ्ट करने के लिए आधुनिक मशीनों का सहारा भी लिया जा रहा है। भोपाल से पुरातत्व विभाग की कमीश्नर शिल्पा गुप्ता भी देवबड़ला की प्रगति को लगातार मॉनीटर कर रही हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.