इंदौर में मंदिर में तोड़फोड़, हत्या की धमकी:हिंदूवादी संगठन और महिलाओं का आरोप, थाना घेरा

Updated on 11-04-2023 07:59 PM

इंदौर के चंदन नगर इलाके में सोमवार रात वर्ग विशेष के लोगों ने मंदिर में तोड़फोड़ कर दी। उन्होंने महिलाओं को धमकाया भी। आरोप है कि बदमाशों ने कहा- मंदिर यहां से ले जाओ नहीं तो सबकी हत्या कर देंगे। इसके विरोध में महिलाएं और हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता चंदन नगर थाने पहुंचे। उन्होंने थाने का घेराव कर बदमाशों पर कार्रवाई की मांग की। हिंदूवादी संगठन ने बड़े स्तर पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

सूचना के बाद ACP बीपीएस परिहार सहित अन्य थानों का बल पहुंचा। मारपीट करने वाले लोगों की पहचान कर उन पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। समझाइश के बाद महिलाएं और कार्यकर्ता वहां से रवाना हुए। मंगलवार सुबह चंदन नगर इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। यहां पुलिस के पहरे में मंदिर निर्माण किया जा रहा है।

दरअसल, चंदन नगर के बांक इलाके में करीब 50 साल पुराने शीतला माता मंदिर की मरम्मत और साज-सज्जा की तैयारी चल रही थी। इस दौरान वहां वर्ग विशेष के कुछ युवक पहुंचे ओर उन्होंने तैयारियां रोक दीं। वे महिलाओं से विवाद करने लगे। कहा कि मंदिर सिरपुर तालाब पर बनाओ। ये बात महिलाओं ने अपने पति और बच्चों को बताई।

15-20 गुंडों ने मंदिर में लोगों से मारपीट की

बजरंग दल के विभाग संयोजक तन्नू शर्मा ने कहा कि हमें वहीं के युवाओं और महिलाओं से इसकी सूचना मिली। तब हम जिला मंत्री अविनाश कौशल और अन्य कार्यकर्ताओं को साथ लेकर महिलाओं के पास पहुंचे। तन्नू शर्मा ने आरोप लगाया कि मंदिर जीर्ण-शीर्ण हो चुका है। इसकी मरम्मत व साज-सज्जा की जा रही है। इसी बीच वहां 15-20 गुंडे पहुंचे और मंदिर में तोड़फोड़ कर लोगों के साथ मारपीट की।

मंदिर के पास फेंक जाते हैं जानवरों के अपशिष्ट

शर्मा ने आरोप लगाया कि कुछ लोग पहले मंदिर में मीट फेंक जाते थे और शहर की फिजा खराब करने का प्रयास करते थे। इसकी पूर्व में शिकायतें की जा चुकी हैं। आज इन लोगों ने मारपीट कर मंदिर में तोड़फोड़ की है। ऐसे आरोपियों के खिलाफ रासुका और जातिसूतक शब्दों से अपमानित करने वाले गुंडों पर एफआईआर करें।

चक्काजाम की चेतावनी

रात में हुई घटना के बाद चंदन नगर इलाके में सुरक्षा की दृष्टि से भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। अफसरों के साथ रिजर्व बल और अन्य थानों के पुलिसकर्मियों को भी चंदन नगर में तैनात किया गया है। कार्रवाई नहीं होने पर आज मंगलवार को चक्काजाम की चेतावनी दी गई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.