अनुपयोगी परिसम्पत्तियों के निपटारे से मिली राशि उसी जिले के विकास कार्यों में हो रही खर्च

Updated on 29-03-2023 05:11 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आज मंत्रालय में मध्यप्रदेश राज्य परिसंपत्ति प्रबंधन कम्पनी लिमिटेड के संचालक मंडल की बैठक हुई। संचालक मंडल की प्रथम बैठक 19 मई 2022 को हुई थी। आज हुई बैठक में जिला प्रोत्साहन योजना में विभिन्न जिलों में आवश्यक कार्यों के लिए राशि स्वीकृत करने के प्रस्तावों पर चर्चा हुई। प्रदेश में इस कम्पनी के गठन के बाद अनेक सरकारी परिसम्पत्तियों का प्रबंधन कर उनके इस्तेमाल में सफलता मिली है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ऐसे प्रयासों को सराहनीय बताया।

बैठक में बताया गया कि जिले से प्राप्त अनुपयोगी लोक परिसम्पत्तियों के निर्वर्तन से प्राप्त राशि का एक चौथाई हिस्सा उसी जिले को प्रदाय कर आधारभूत संरचना को मजबूत करने के लिए लोक परिसम्पत्ति प्रबंधन जिला प्रोत्साहन योजना वित्त वर्ष 2022-23 में प्रारंभ की गई है। योजना में विभिन्न जिलों में प्रस्तावित कार्यों पर विचार-विमर्श हुआ।

प्रमुख उपलब्धियाँ

बताया गया कि विभाग द्वारा अब तक 145 शासकीय अनुपयोगी परिसम्पत्तियों का प्रबंधन किया गया है, जिसका अनुमानित मूल्य 2500 करोड़ रूपए है। वर्तमान वित्त वर्ष में 65 परिसम्पत्तियों का निर्वर्तन किया गया, जिसका अवार्ड मूल्य 616 करोड़ रूपये है। राज्य शासन द्वारा अतिक्रमण से मुक्त कराई गई भूमि का उचित प्रयोजन एवं प्रबंधन किया गया है। कटनी, इंदौर, बालाघाट, खण्डवा और सागर में हरित क्षेत्र और उद्यान के रूप में यह भूमि उपयोग में लाई जा रही है। बंद पड़े विभिन्न 13 उद्योगों के संयंत्र और मशीनरी का निर्वर्तन कर मुक्त हुई भूमि को औद्योगिक क्लस्टर के रूप में विकसित कर भूमि का प्रबंधन किया जा रहा है।

मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस, लोक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग के प्रमुख सचिव श्री प्रतीक हजेला, कम्पनी के चीफ जनरल मैनेजर श्री प्रदीप जैन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.