विकास कार्यों का लाभ अनूपपुर के अंतिम हितग्राही तक पहुँचायें :खाद्य मंत्री श्री सिंह

Updated on 21-01-2023 05:36 PM

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री बिसाहूलाल सिंह ने राज्य शासन द्वारा 5 से 20 फरवरी तक संचालित की जाने वाली विकास यात्रा में हितग्राहियों को लाभ वितरण कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने प्रधानमंत्री ग्रामीण एवं शहरी आवास, हर घर नल से जल की आपूर्ति के लिये संचालित लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी व जल निगम के कार्यों, प्रधानमंत्री किसान कल्याण निधि, स्वामित्व योजना, भू-अधिकार योजना, अमृत सरोवर निर्माण, प्राकृतिक खेती, खाद्यान्न वितरण, एक जिला एक उत्पाद, एडॉप्ट इन आंगनबाड़ी, लोक निर्माण विभाग तथा जल संसाधन विभाग के कार्यों की समीक्षा की। खाद्य मंत्री श्री सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण एवं शहरी योजना के हितग्राहियों को किश्त के अनुरूप निर्माण कार्य के प्रोत्साहित करें। उन्होंने निर्मित आवासों में गृह प्रवेश कराये जाने, हर घर नल से जल योजना के कार्यों को तत्परता से करने एवं जल संसाधन विभागों की संरचनाओं से ग्रामीण परिवारों को लाभान्वित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आवागमन एवं परिवहन व्यवस्था के सुचारू संचालन के लिये सेतु निगम द्वारा निर्मित पुलों के अप्रोच रोड का निर्माण भी समय-सीमा में करें।

बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभय सिंह ओहरिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। श्री ओहरिया द्वारा प्रधानमंत्री ग्रामीण एवं शहरी आवास योजना के लक्ष्य, स्वीकृति व हितग्राहियों के संबंध में बिन्दुवार जानकारी दी गई। बैठक में खाद्य मंत्री श्री सिंह को राज्य शासन द्वारा संचालित की जाने वाली विकास यात्राओं के रूट तथा तैयारियों के संबंध में अवगत कराया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.