विकास यात्रा में योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को दिया जाएगा

Updated on 06-02-2023 05:12 PM

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी राज्यमंत्री श्री बृजेंद्र सिंह यादव ने अशोकनगर के मुंगावली के वार्ड क्रमांक-3 अंबेडकर वार्ड से विकास यात्रा रथ को हरी झंडी दिखाकर तथा कलश पूजन कर रवाना किया। उन्होंने कहा कि संत रविदास जयंती के शुभ अवसर पर प्रदेश के साथ-साथ अशोकनगर जिले में तीनों विधानसभा क्षेत्रों में विकास यात्रा का शुभारंभ किया गया है। विकास यात्रा में लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यों के साथ हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ छूटे हुए पात्र हितग्राहियों को दिला कर उन्हें लाभान्वित किया जाएगा।

राज्यमंत्री श्री यादव ने कहा कि विकास यात्रा में लोगों की समस्याएं सुनकर उनका निराकरण यथासंभव मौके पर ही कराया जाएगा। विकास यात्रा जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में 25 फरवरी तक संचालित होंगी। विकास यात्रा में जन-प्रतिनिधिगण, शासकीय अधिकारी/कर्मचारी रहेंगे और आमजन की समस्याओं का निराकरण किया जाएगा।

वार्डो का भ्रमण कर वार्डवासियों की सुनी समस्याएँ

राज्य मंत्री श्री यादव ने विकास रथ के साथ मुंगावली के वार्डो का भ्रमण किया। उन्होंने वार्ड वासियों को शासन की योजनाओं की जानकारी दी और हितग्राहियों से हितलाभ वितरण के बारे में चर्चा की। उन्होंने मौके पर लोगों की समस्याओं को सुना तथा निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। राज्यमंत्री बालाजी मंदिर पर आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में भी सम्मिलित हुए।

प्रधानमंत्री योजना के हितग्राही के आवास उद्घाटन किया

राज्य मंत्री श्री यादव ने विकास यात्रा के दौरान वार्ड क्रमांक 07 में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के हितग्राही राजकुमार चौरसिया के नव निर्मित आवास का फीता काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने लाभांवित हितग्राही श्री राजकुमार चौरसिया एवं परिजन से चर्चा की। कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमती आर. उमा महेश्वरी सहित संबंधित अधिकारी, जन-प्रतिनिधि, समाजसेवी एवं नागरिक उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.