प्रदेश के समावेशी विकास का परिचायक है बजट: मंत्री श्री राजपूत

Updated on 02-03-2023 05:21 PM

राजस्व एवं परिवहन मंत्री श्री गोविन्द सिंह राजपूत ने कहा कि वित्त मंत्री द्वारा प्रस्तुत बजट आम आदमी का बजट है। बजट में महिलाओं को विशेष रूप से सम्मान दिया गया है। लाड़ली लक्ष्मी योजना के बाद प्रदेश में बहनों के सम्मान को बढ़ाने के लिये लाड़ली बहना योजना के लिये 8 हजार करोड़ रूपये का प्रावधान किया है। यह महिलाओं के सम्मान के लिए सबसे बड़ा बजट है। बजट में आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश को दृष्टिगत रखते हुये विभिन्न योजनाएँ मिशन मोड में प्रांरभ की गई है। बजट का लक्ष्य महिलाओं, युवाओं, किसानों, गरीब वर्ग, आम जनता को नई शक्ति देने एवं नई दिशा की ओर ले जाने का प्रयास किया गया है।

श्री राजपूत ने कहा कि बजट में सरकार ने सर्वाहारा वर्ग का ध्यान रखा है। बेरोजगारों और किसानों के लिए विशेष प्रावधान किये गये है। बजट में अनुसूचित जाति के सम्मान को गौरवान्वित करने के लिए 100 करोड़ रूपये का प्रावधान किया है, जिससे सागर में संत रविदास का मंदिर का निर्माण किया जायेगा। यह विश्व का इकलौता संत रविदास मंदिर होगा। बजट में अनुसूचित जनजाति वर्ग का भी ध्यान रखा गया है। इस वर्ग के 36 हजार 950 करोड का प्रावधान किया गया है।

ई-वाहन को देंगे बढ़ावा

मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि राज्य सरकार ने राज्य में ई-वाहनों के चलन को बढ़ावा देने का फैसला किया है। प्रदेश की प्रतिभावान बेटियों को ई-स्कूटी प्रदान की जाएगी।

बुन्देलखण्ड के लिये संजीवनी बनेगी केन-बेतवा परियोजना

राजस्व एंव परिवहन मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि बुन्देलखण्ड की अति महत्वकांक्षी केन-बेतवा लिंक परियोजना क्षेत्र के लिये संजीवनी साबित होगी। परियोजना के पूर्ण होने से बुन्देलखण्ड क्षेत्र के 8 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सिचांई हो सकेगी। इससे जहाँ बुन्देलखण्ड का किसान सम्पन्न होगा वहीं बुन्देलखण्ड के लोगों में और सम्पन्नता आएगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.