225 करोड़ से बना था ई-पोर्टल, सिर्फ दो सुविधाएं जोड़ने के लिए 200 करोड़ में नया पोर्टल लाएंगे

Updated on 27-12-2022 05:08 PM

नगरीय प्रशासन विभाग ई-नगर पालिका पोर्टल-2 ला रहा है। इस पर 200 करोड़ रु. खर्च होंगे। इसमें 24 सुविधाएं ऑनलाइन होंगी। यानी 413 निकायों में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, प्रॉपर्टी टैक्स, मैरिज सर्टिफिकेट जैसे 24 काम घर बैठे हो जाएंगे।

हैरानी की बात ये है कि इन्हीं दावों और 22 सुविधाओं के साथ पांच साल पहले 225 करोड़ रु. खर्च कर ई-नगर पालिका पोर्टल-1 लाया गया था। इससे 16 नगर निगम, 298 नगर परिषद, 99 पालिकाएं जुड़ी थीं, लेकिन इसमें कुछ खामियां रह गईं और अब ये बेकार बताया जा रहा है।

भोपाल नगर निगम ने अपनी सुविधाएं को अपने पोर्टल से शुरू कर दिया है। बड़ा सवाल ये है कि जब पोर्टल-2 में सिर्फ 2 सुविधाएं जोड़ी जा रही हैं तो फिर पुराने पोर्टल को ही अपग्रेड क्यों नहीं किया जा रहा? करोड़ों की फिजूलखर्ची क्यों हो रही है। जबकि कई निकायों के अपने पोर्टल भी हैं। भास्कर ने जब इस बारे में नगरीय विकास मंत्री भूपेंद्र सिंह से पूछा तो उन्होंने कहा कि इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है।

पहले पोर्टल में सिर्फ 3 खामियां थीं, फिर भी जनता को 22 सुविधाएं मिल रही थीं

पोर्टल-1 मामूली 3 खामियों के कारण बंद

  1. पोर्टल धीमा बहुत था। उदाहरण के तौर पर लोक अदालत के दौरान 11 बजे तक गति ठीक रहती थी। इसके बाद रसीद काटने में 15 मिनट लगते थे।
  2. नामांतरण में अगर मनीष की जगह मनीषा हो जाए, तो उसे सही कराने में यूडीएच पर निर्भरता थी। पहले शिकायत, फिर टोकन और इसके बाद त्रुटि सही होती।
  3. प्रॉपर्टी टैक्स बिना आईडी के जमा नहीं होता। यदि किसी ने अपना मकान आधा बेच दिया और टैक्स जमा करा दिया तो डबल टैक्स जमा कराना पड़ता।

नए पोर्टल में 24 सुविधाएं होंगी, लेकिन खामियां नहीं होंगी, ऐसे दावे पर चुप्पी

पोर्टल-2 मूवी शूटिंग परमिशन भी ऑनलाइन

  1. मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली कमेटी ने ई-नगर पालिका पोर्टल के दूसरे वर्जन के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है। अब टेंडर प्रोसेस चालू होगा।
  2. पोर्टल से आमजन के विवाह पंजीयन, प्रॉपर्टी टैक्स, ट्रेड लाइसेंस जैसे काम होंगे तो निकायों की तकनीकी स्वीकृति के साथ आय-व्यय का ब्योरा रहेगा।
  3. प्रॉपर्टी का म्युटेशन और मूवी की शूटिंग की परमिशन जैसी दो सुविधाएं मिलाकर कुल 24 सुविधाएं मिलेंगी। ट्रेनिंग मॉड्यूल भी बढ़ाया है। 15 की बजाय 16 मॉड्यूल होंगे।

निगम आयुक्त बोले- पोर्टल-1 पूरी तरह से फेल रहा
भास्कर ने जब नगर निगम भोपाल आयुक्त वीएस चौधरी कोलसानी से पूछा कि पोर्टल-1 को अपग्रेड कर आखिर 200 करोड़ रु. क्यों नहीं बचा रहे? तो उन्होंने कहा कि पोर्टल-1 फेल रहा था। नगर निगम का कोई काम ढंग से नहीं हो पाया। इसलिए हम अपना पोर्टल चला रहे हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.