16 से 19 मार्च के बीच पूरा प्रदेश भीगेगा; ओले गिरेंगे, आंधी भी चलेगी

Updated on 15-03-2023 06:42 PM

भोपाल के अशोका गार्डन और दूसरे इलाकों में आज सुबह 6.30 बजे हल्की बूंदाबांदी हुई। मध्यप्रदेश में पांच दिन के अंदर बारिश के दो सिस्टम बन रहे हैं। एक सिस्टम मंगलवार से एक्टिव हो गया। इस वजह से ग्वालियर, छिंदवाड़ा, सागर और सिवनी में बारिश हुई, जबकि भोपाल-इंदौर में बादल छा गए। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो 16 मार्च से एक और मजबूत सिस्टम बनेगा। इससे 19 मार्च तक न सिर्फ प्रदेश भीगेगा, बल्कि ओले गिरेंगे और तेज आंधी भी चलेगी। 20 मार्च को भी ग्वालियर, नर्मदापुरम, रीवा, शहडोल, सागर और जबलपुर में मौसम बदला हुआ रहेगा।

मंगलवार को प्रदेश के आधे जिलों में मौसम बदल गया। कई जगह बादल छा गए और ठंडी हवाएं चलने लगीं। मौसम का ऐसा ही मिजाज बुधवार को भी रहेगा। भोपाल, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, देवास, छिंदवाड़ा और सिवनी में हल्की बारिश हो सकती है।

इसलिए फिर बदला मौसम
मौसम वैज्ञानिक एचएस पांडे ने बताया कि उत्तर भारत में एक विक्षोभ सक्रिय है, जो काफी मजबूत है। इसी के प्रभाव से एक प्रेरित चक्रवात साउथ-ईस्ट राजस्थान में 14 मार्च से बना हुआ है। इससे प्रदेश में बादल छा गए। 15 मार्च को भी बादल रहेगी। इंदौर, रीवा, जबलपुर और नर्मदापुरम में बारिश हो सकती है और आंधी चलने की संभावना भी है। 16 मार्च से फिर एक पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है। दक्षिण-पूर्वी हवाएं बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से नमी लेकर आ रही हैं। इन दोनों के मिश्रण से प्रदेश में बारिश, ओलावृष्टि और तेज आंधी का असर रहेगा।

कब-कहां बारिश की संभावना

  • 15 मार्च: नर्मदापुरम, इंदौर, उज्जैन और जबलपुर संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली भी चमक सकती है। तेज हवा भी चलने की संभावना है।
  • 16 और 17 मार्च: भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल, नर्मदापुरम, रीवा, शहडोल, सागर और जबलपुर संभाग में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हो सकती है। ओलावृष्टि के भी आसार हैं।
  • 18 और 19 मार्च: भोपाल, इंदौर, उज्जैन और चंबल संभाग में मौसम बदला सा रहेगा। तेज आंधी और बिजली चमकने-गरजने की संभावना भी है।
  • 20 मार्च: ग्वालियर, नर्मदापुरम, रीवा, शहडोल, सागर और जबलपुर संभाग के साथ नीमच-मंदसौर और भिंड जिले में मौसम का असर रहेगा।
  • बदले मौसम से पारे में उतार-चढ़ाव
    मंगलवार से ही प्रदेश के कई शहरों में मौसम बदल गया। इस वजह से पारे में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। कुछ जगह दिन का तापमान 37 डिग्री के पार है, जबकि रात में तापमान 20 डिग्री से ज्यादा हो गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.