आयोजन ऐसा हो कि लोग याद रखें : मुख्यमंत्री श्री चौहान

Updated on 07-01-2023 04:51 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि इन्दौर में 8 से 10 जनवरी तक प्रवासी भारतीय दिवस के कार्यक्रम का आयोजन ऐसा हो कि लोग याद रखें। प्रवासी भारतीय अच्छी स्मृतियाँ लेकर वापस जाएँ। कार्यक्रम में कोई कमी नहीं छोड़ी जाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज रात्रि में निवास से प्रवासी भारतीय दिवस की तैयारियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से अंतिम समीक्षा कर रहे थे। कॉन्फ्रेसिंग में अपर मुख्य सचिव श्री मोहम्मद सुलेमान ने तैयारियों की जानकारी दी।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि यह आयोजन प्रवासी भारतीयों के समक्ष मध्यप्रदेश की खूबियाँ बताने का दुर्लभ अवसर है। हमारी कोशिश होनी चाहिए कि कार्यक्रम जीरो डिफेक्ट के साथ हो। व्यवस्थाओं के संबंध में अगर कोई बात ध्यान में आती है तो तत्काल मुझे अवगत कराएँ, जिससे उसे समय पर पूरा किया जा सके। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि ग्लोबल गार्डन का कार्यक्रम 8 जनवरी को करें, जिसमें पौधे लगाने का कार्य होगा। उन्होंने कहा कि योगा का कार्यक्रम 10 जनवरी को करें। प्रवासी भारतीय दिवस के कार्यक्रम में 9 जनवरी को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और 10 जनवरी को राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मु का आगमन होगा।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कार्यक्रम की तैयारियों पर संतोष व्यक्त किया और टीम मध्यप्रदेश को बधाई भी दी। उन्होंने कहा कि सभी लोग अपने कर्त्तव्य-पथ पर डटे हुए हैं। अगर कोई आवश्यकता हो तो मैं फोन पर भी उपलब्ध रहूंगा।

अपर मुख्य सचिव श्री मोहम्मद सुलेमान ने अवगत कराया कि इन्दौर शहर की साफ-सफाई हो गई है। शहर के सौंदर्यीकरण का कार्य भी पूरा हो गया है। कार्यक्रम में युवाओं को आमंत्रित किया गया है। सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रदर्शनी की व्यवस्थाएँ भी पूरी कर ली गई हैं। विभिन्न व्यवस्थाओं के प्रभारी अधिकारी और लाइजनिंग अधिकारी अपने-अपने कार्यों का अच्छे से निर्वहन कर रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.