हिंदूवादी नेता को इंस्टाग्राम पर धमकी गुंडे बोले- तेरे जुल्म से ऐसा न हो पालीवाल, जो टांग दी तलवारें, फिर उठा लें

Updated on 10-12-2022 05:31 PM

खंडवा में इंस्टाग्राम पर गुंडों ने पालीवाल नाम लेकर धमकी दी है। हिंदूवादी नेता और महादेवगढ़ संरक्षक अशोक पालीवाल के समर्थकों ने इसकी शिकायत पुलिस से की। इसका वीडियो पोस्ट किया है। ये वीडियो 3 युवकों ने बनाया है। इनमें से एक युवक हत्या के प्रयास का आरोपी है।

पालीवाल समर्थक और बजरंग दल नेता संकेत जोशी की शिकायत पर थाना मोघट रोड पुलिस ने 2 आरोपियों पर नामजद, एक अज्ञात पर FIR की है। इस्सू उर्फ इसरार और मोनू मिर्जा निवासी गुलशन नगर पर 188 के तहत केस दर्ज हुआ है।

संकेत जोशी ने बताया कि वे इंस्टाग्राम देख रहे थे। मोनू मिर्जा नाम की इंस्टाग्राम आईडी से हिंसा भड़काने वाला VIDEO शेयर किया गया था। VIDEO में मोनू, इस्सू और एक अन्य पालीवाल के नाम से चेतावनी देते हुए हथियार उठाने की बात कह रहे हैं।

VIDEO में यह कहते हुए दिख रहे आरोपी

मत रखो तासुम हमसे, हमारे हमवतनो,
कहो तो अलग रास्ता बना लें,
तेरे जुल्म से ऐसा न हो पालीवाल,
जो टांग दी तलवारें, वो फिर उठा लें।

VIDEO शेयर करने पर मूंदी के थाने में भी शिकायत

दूसरी ओर, मूंदी थाने में भी जितेंद्र दुबे ने हाशिम पिता एजाज, मो. गौरी निवासी मूंदी और अन्य पर धार्मिक भावना भड़काने का आरोप लगाते हुए शिकायत की है। दुबे का कहना है कि मिर्जा और इस्सू का यह VIDEO हाशिम ने भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है। आरोपियों के खिलाफ हिंसा भड़काने का केस दर्ज किया जाए। पुलिस आवेदन पर जांच कर रही है।

पालीवाल को दी गई है पुलिस सुरक्षा

6 महीने पहले ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में खंडवा में सिर तन से जुदा के नारे लगे थे। इस जुलूस में भी पालीवाल को धमकी मिली थी। इसके बाद एक यूट्यूब न्यूज चैनल के कमेंट्स बॉक्स में पालीवाल को जान से मारने की धमकी दी गई। तब से पालीवाल को पुलिस सुरक्षा दी गई है। पालीवाल हिंदूवादी नेता के साथ महादेवगढ़ संरक्षक हैं। हजारों की संख्या में उनके युवा समर्थक हैं। इसी के चलते पालीवाल का सरकार में भी दखल है। शहर के नामी व्यवसायी परिवार से हैं।

खंडवा रहा है सिमी का गढ़

खंडवा आतंकी संगठन सिमी का गढ़ रहा है। 6 साल पहले 31 अक्टूबर की सुबह भोपाल के पास खेजड़ा गांव में हुए एनकाउंटर में सिमी के 8 आतंकी मारे गए थे। इन 8 आतंकियों में 5 खंडवा के थे। यही सभी भोपाल की सेंट्रल जेल से फरार हुए थे। इससे पहले भी 1 अक्टूबर 2013 को खंडवा की जेल से सिमी के 6 आतंकी फरार हुए थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.