वनकर्मी के हाथ, ग्रामीण की पीठ में घुसे तीर; 300 लोगों का जंगल पर कब्जा

Updated on 11-03-2023 10:01 PM

बुरहानपुर जिले में अतिक्रमणकारियों को खदेड़ने के लिए जंगल में घुसी पुलिस पर हमला किया गया है। शनिवार सुबह करीब 9.30 बजे वन विभाग, पुलिसकर्मियों, SAF (विशेष शस्त्र बल) की टीम जंगल में पहुंची, लेकिन दूसरी ओर से अतिक्रमणकारियों ने तीर, गोफन और पत्थरों से हमला कर दिया। इसके बाद टीम वहां से जान बचाकर भागी। अतिक्रमणकारियों ने वाहनों पर भी पथराव किया है। इससे कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए हैं। पुलिस टीम के साथ घाघरला के ग्रामीण भी थे। हमले में 12 लोग घायल हुए हैं, इसमें वनकर्मी और ग्रामीण शामिल हैं। छिंदवाड़ा का एक आरक्षक भी घायल हुआ है। एक ग्रामीण की पीठ और एक वनकर्मी के बाएं हाथ में तीर घुस गया है।

बुरहानपुर‎ जिला मुख्यालय से करीब 30‎ किमी दूर घाघरला जंगल में‎ लगातार कटाई हो रही है। यहां के‎ स्कूल में एक-डेढ़ हफ्ते से‎ SAF के 100 हथियारबंद‎ जवान तैनात हैं। 200 से ज्यादा‎ वनकर्मी भी मुस्तैद हैं, लेकिन‎ इनमें अधिकांश निहत्थे हैं। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सीवल भेजा गया है। मौके पर एसपी राहुल कुमार लोढ़ा भी पहुंचे। जंगल बचाने के लिए पुलिस टीम में शामिल ग्रामीणों ने आक्रोश जताया तो एसपी ने समझाइश दी कि हमने और फोर्स बुलाया है। आप निश्चिंत रहें, कार्रवाई की जाएगी।

जंगल बचाने के लिए संघर्ष कर रहे ग्रामीणों में से एक उमाकांत ने कहा- पूरा गांव कार्रवाई के लिए इंतजार कर रहा है। यदि कार्रवाई नहीं हुई तो किसी भी अधिकारी को गांव से बाहर नहीं जाने दिया जाएगा। सारा गांव अधिकारियों का घेराव करेगा। चाहे फिर एसपी साहब हों, डीएम साहब हों या फिर फॉरेस्ट के अधिकारी हों।

घाघरला में सरकारी स्कूल के बाहर जुटे ग्रामीण
घाघरला में अतिक्रमणकारी हावी हैं। सुबह वनकर्मियों, ग्रामीणों पर हमला किया गया। इसके बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। एक स्कूल के सामने जमा लोगों ने कहा कि जब तक अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई नहीं होती हम अफसरों को यहां से जाने नहीं देंगे। मौके पर कलेक्टर भव्या मित्तल, एसपी राहुल कुमार लोढ़ा, डीएफओ अनुपम शर्मा सहित अफसर, कर्मचारी और 300 से अधिक का फ़ोर्स तैनात है।

निमाड़ के 4 जिलों से टीम तैनात

निमाड़ के 4 जिलों से भारी संख्या में वनकर्मियों की टीम घाघरला में तैनात की गई है। खंडवा सीसीएफ (चीफ कंजर्वेटर ऑफ फॉरेस्ट) आरपी राय ने बताया-पिछली बार अतिक्रमणकारियों को पुलिस, फॉरेस्ट के सहयोग से खदेड़ा गया था। 3 दिन से फिर वह 150 से 300 की संख्या में घाघरला के जंगल में आ रहे हैं। पता चला है कि रात में देसी बम, बंदूक से फायरिंग भी की गई है। इसकी प्रशासन को सूचना दी गई है। सर्किल से 200 से अधिक स्टाफ एकत्रित किए गए हैं।

वनकर्मी चिल्लाता रहा, तुम्हारे पास सेफ्टी है, फिर क्यों भाग रहे हो

घाघरला के जंगल से जान बचाकर लौट रही टीम का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक वनकर्मी साथी वनकर्मियों और फोर्स को आवाज लगाकर कह रहा है कि तुम्हारे पास हथियार है। सेफ्टी है रुको। वापस आओ.. वापस आओ। अरे तुम्हारे पास सेफ्टी है। उनके पास पत्थर और तीर कमान हैं। हालांकि टीम वहां से वापस गांव लौट आई।

यह हुए घायल

  • विजय चौरे वनरक्षक रेंज राजपुर, जिला बड़वानी
  • धनीलाल निंगवाल वनरक्षक खकनार, बुरहानपुर
  • कमलेश गंगारेकर वनरक्षक, सेंधवा
  • दरबार सिंह बाम्हणे वनरक्षक, सेंधवा
  • धनपाल टेकाम आरक्षक, छिंदवाड़ा
  • प्रशांत लालवंदे वनरक्षक, बुरहानपुर
  • प्रेमलाल भास्कर, अनिल खंडाले, सावन तायड़े, सलमान खान, गौरव सोनी सभी वनरक्षक बुरहानपुर व एक ग्रामीण इस तरह 12 लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई।
  • 40 से ज्यादा ग्रामीण‎ झुंड बनाकर पहुंचे,‎ अतिक्रमणकारी भागे‎

    निंबोला‎ नेपानगर के बाद अब निंबोला क्षेत्र में‎ भी अतिक्रमणकारी सक्रिय होते दिख‎ रहे हैं। पहले ठाठर-बलड़ी और अब‎ हाईवे से लगे जंगल में अतिक्रमण के‎ लिए पेड़ों को काटा गया है। बीती रात‎ ग्राम झिरी से लगे जंगल में 25 से‎ ज्यादा अतिक्रमणकारी घुस गए। पूजा‎ की और पेड़ों को काटना शुरू कर‎ दिया। ग्रामीण इसका विरोध करते हुए‎ झुंड बनाकर पहुंचे, जिन्हें देख‎ अतिक्रमणकारी जंगल में भाग निकले।‎ इंदौर-इच्छापुर हाईवे से लगी पीर‎ बलूल शाह दरगाह के पीछे बीट‎ क्रमांक 184 में 25 से ज्यादा‎ अतिक्रमणकारी शाम 6 बजे घुस‎ गए थे।

  • पत्थरबाजी से भी घायल हुआ अमला

    बुरहानपुर एसडीएम दीपक सिंह चौहान ने बताया कि घाघरला में अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई की गई है। अतिक्रमणकारियों ने पत्थर, तीर और गोफन से वन विभाग, पुलिस फोर्स और ग्रामीणों पर हमला किया है। एक वनकर्मी, एक ग्रामीण को तीर लगा है। तीर को डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर निकला दिया है। बाकी घायलों को पत्थर लगे हैं। जिला अस्पताल में 6 लोगों को लाया गया है। बाकी, सामुदायिक केंद्र में हैं। सभी की हालत खतरे से बाहर है।

  • बुरहानपुर जिले की नावरा रेंज के जंगल में एक बार फिर अतिक्रमणकारी घुस आए हैं। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम अलर्ट हो गई। गुरुवार रातभर जंगल में गश्त की गई। निमाड़ के 4 जिलों का फोर्स यहां तैनात किया गया है। साथ एसएएफ का बल भी मौजूद है। डीएफओ सहित अन्य अफसरों के मोबाइल स्विच ऑफ आ रहे हैं। ड्रोन से अतिक्रमणकारियों की सर्चिंग की जा रही है। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.