गृहमंत्री ने विधानसभा में नियमावली उछाली, कांग्रेस विधायक सज्जन ने उसे फाड़ डाला

Updated on 04-03-2023 08:50 PM

मध्यप्रदेश विधानसभा में शुक्रवार को सदन की मर्यादा टुकड़े-टुकड़े हो गई। संसदीय कार्यवाही जैसे ही शुरू हुई, कांग्रेस प्रश्न काल में ही विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा की मांग पर अड़ गई। हालांकि प्रस्ताव अभी विधानसभा के प्रमुख सचिव के पास ही पहुंचा है। ये सदन में पेश नहीं हुआ है। इसी दौरान संसदीय कार्यमंत्री नरोत्तम मिश्रा सदन की नियमावली किताब हाथ में लेकर विपक्षी विधायकों को समझाने लगे। तभी किताब उनके हाथ से छटककर चार-पांच फीट दूर विधानसभा अफसरों की सेंटर टेबल पर जा गिरी।

इसी बात पर आक्रोशित कांग्रेसियों ने आरोप लगाया कि नरोत्तम ने नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह पर किताब फेंकी। कांग्रेस ने इसे संविधान का अपमान बताया और नरोत्तम के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस देते हुए निलंबन की मांग कर दी। तभी नरोत्तम ने सफाई दी। बोले- वे नेता प्रतिपक्ष और उनके बीच आए कर्मचारी को हटा रहे थे, तभी किताब हाथ से छूटी। 12 मिनट हंगामा चला और सदन स्थगित कर दी गई। थोड़ी देर बाद जब सदन बैठी तो कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक सज्जन सिंह वर्मा ने उसी नियमावली को सबके सामने फाड़ दिया। बोले- जब सदन नियमों से चल ही नहीं रहा है तो इसका क्या काम?

हमारे विधायक जीतू पटवारी को बिना वजह निलंबित किया। जबकि नरोत्तम का आचरण तो संसदीय मर्यादा के खिलाफ है, उन्हें निलंबित करना चाहिए। इसके बाद स्पीकर ने कार्यवाही 13 फरवरी तक के लिए स्थगित कर दी। इधर, देरशाम भाजपा विधायक दल की बैठक हुई, जिसमें तय हुआ कि कांग्रेस विधायक विजयलक्ष्मी साधौ और सज्जन सिंह वर्मा के खिलाफ सदन में विशेषाधिकार हनन का नोटिस लाएगी। उधर, स्पीकर ने कहा है कि हंगामे के वीडियो फुटेज निकलवाकर उनकी जांच करेंगे और गलती पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।

स्पीकर बोले- जब प्रस्ताव आएगा, तब देखूंगा, लेकिन विपक्ष नहीं माना

नेता प्रतिपक्ष ने जब अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा कराने का नोटिस दिया तो स्पीकर गिरीश गौतम ने कहा कि पहले प्रश्नकाल हो जाए, उसके बाद देखेंगे। लेकिन विपक्ष अपनी मांग पर अड़ा रहा। इस पर संसदीय कार्यमंत्री ने विधानसभा नियम संचालन प्रक्रिया की किताब के हवाले से बताने लगे कि नियमों के हिसाब से इस पर 14 दिन का समय है, लेकिन गोविंद नहीं माने तो नरोत्तम जोर-जोर से बोलने लगे। इसी दौरान किताब हाथ से छूट गई। इस पर विपक्ष हमलावर हो गया।

इतिहास गवाह है... 67 साल में सिर्फ चार अविश्वास प्रस्ताव आए

1956 से लेकर अब तक मप्र विस में स्पीकर के खिलाफ 5 अविश्वास प्रस्ताव आए हैं। 4 बार भाजपा लाई।

  • 1965 - स्पीकर कुंजीलाल दुबे के खिलाफ प्रस्ताव आया, लेकिन ये बाद में वापस हुआ।
  • 1970 - काशीनाथ पांडे के खिलाफ आया। ये भी वापस।
  • 1980 - रामकिशोर शुक्ल के खिलाफ प्रस्ताव पर चर्चा हुई, ये प्रस्ताव बाद में गिर गया।
  • 1986 - राजेंद्र शुक्ल को हटाने के लिए अविश्वास प्रस्ताव की सूचना दी गई, लेकिन ये वापस हो गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.