गंगाजल लेकर आए कांवड़ियों ने भगवान शिव का किया अभिषेक, भक्तों ने किया पूजन

Updated on 18-02-2023 07:42 PM

महाशिवरात्रि पर्व पर भिंड जिले में भगवान शिव की भक्ति में श्रद्धालु लीन है। कोसों दूर से गंगाजल लेकर आए कावड़िए देर रात तक से शिवालयों पर पहुंचे। सबसे पहले शिवालयों पर कांवड़ियों ने गंगा जल से भगवान शिव का अभिषेक किया। इसके बाद आम श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के पट को खोला गया। जिले के हर छोटे-बड़े शिव मंदिर पर श्रद्धा और आस्था का मेला लगा हुआ है। यह कतार में खड़े होकर श्रद्धालु घंटों इंतजार कर रहे हैं। भगवान शिव की पूजा अर्चना करते हुए गंगाजल से अभिषेक कर रहे हैं।

महाशिवरात्रि पर भिंड के प्रमुख मंदिरों में वनखंडेश्वर महादेव मंदिर महाकालेश्वर मंदिर त्रयंबकेश्वर मंदिर कुंडेश्वर महादेव मंदिर अर्जेंट ईश्वर महादेव मंदिर अर्धनारीश्वर महादेव मंदिर के अलावा लहार कस्बे के प्रसिद्ध वन खंडेश्वर महादेव मंदिर अटेर क्षेत्र के प्रसिद्ध बोरेश्वर महादेव मंदिर, उमरी क्षेत्र की उमरेश्वर महादेव मंदिर, नारदेश्व महादेव मंदिर मेले का आयोजन किया जा रहा है। इन मंदिरों पर श्रृंगीरामपुर से कावड़िए गंगाजल लेकर देर रात तक आ चुकी है। इन मंदिरों पर श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का अभिषेक किया। पूजा अर्चना करते हुए कई स्थानों पर शिव विवाह का भी आयोजन कराया जाता है।‌

पुलिस व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त
भिंड के वानखंडेश्वर महादेव मंदिर महाकालेश्वर मंदिर त्रंबकेश्वर मंदिर समेत अन्य छोटे-बड़े मंदिरों पर पुलिस व्यवस्था चुस्त दुरूस्त रखी गई है। शिवालयों के आसपास वेरीगेट से लगाकर श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित किया गया है। शिवालय में पहुंचने वाले हर श्रद्धालुओं को बहुत कम समय भगवान शिव की पूजा अर्चना के लिए दिया जा रहा है। वनखंडेश्वर महादेव मंदिर समेत दूसरे शिवालयों पर आसपास का एरिया छोटे-बड़े वाहनों के लिए प्रतिबंधित किया गया है। शिवालयों पर महिला पुरुषों की कतारें अलग-अलग बनाई गई हैं।

चारों प्रहर होगी पूजा
वनखंडेश्वर महादेव मंदिर के पुजारी ने बताया कि भगवान शिव की पूजा अर्चना में पूरा शहर लीन है। भिंड शहर में सबसे ज्यादा श्रद्धालुओं की भीड़ वनखंडेश्वर महादेव मंदिर पर होती है। यहां पर देर रात से कांवरियों के द्वारा पूजा अर्चना करते हुए गंगाजल से अभिषेक किया। सुबह 5:00 बजे भगवान शिव का मंदिर प्रबंधन समिति द्वारा महाआरती कर आम श्रद्धालुओं के लिए दर्शनों के लिए शिवालय को खोला गया। सबसे पहले महा आरती रात्रि 8:00 बजे 12:00 और 3:00 बजे की जाएगी। उन्होंने बताया कि मंदिर में श्रद्धालुओं की लिए दर्शनों के लिए प्रशासन द्वारा व्यवस्था के प्रबंध पुख्ता किए गए हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.