श्री अन्न (मिलेट) की जननी है भारत भूमि : कृषि मंत्री श्री पटेल

Updated on 13-04-2023 06:27 PM

किसान-कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री श्री कमल पटेल ने कहा है कि श्री अन्न (मिलेट) की जननी भारत भूमि है। आज इसका उत्पादन संसार के 131 देशों में हो रहा है। मंत्री श्री पटेल उत्तराखण्ड के मसूरी में "मिलेट्स : पोटेंशियल एण्ड अपार्चुनिटी विषय पर हो रहे राष्ट्रीय सेमिनार को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के सक्षम और सफल नेतृत्व में निराशा को आशा में बदलने का कार्य किया जा रहा है। उन्हीं की प्रेरणा से संयुक्त राष्ट्र संघ ने वर्ष 2023 को अंतर्राष्ट्रीय मिलेट वर्ष घोषित किया है। सेमिनार का शुभारंभ उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने किया।

कृषि मंत्री श्री पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के आत्म-निर्भर भारत के सपने को साकार करने में देवभूमि उत्तराखण्ड की सरकार ने भी महत्वपूर्ण कार्य करते हुए श्री अन्न संबंधी राष्ट्रीय सेमिनार किया है। ऋषि-मुनियों की भूमि की सर्वाधिक आय कृषि पर ही निर्भर रही है। आज भी भारत कृषि प्रधान देश है। किसान अर्थ-व्यवस्था की रीढ़ हैं, इस रीढ़ को और मजबूत करने की आवश्यकता है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने किसानों की चिंता की और उन्हें आत्म-निर्भर बनाने के लिये विभिन्न कल्याणकारी योजनाएँ लागू की। मंत्री श्री पटेल ने सेमिनार में शामिल सभी का मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश के किसानों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया।

कृषि मंत्री श्री पटेल ने बताया कि मध्यप्रदेश में राज्य मिलेट मिशन बनाया गया है। इसके जरिये कोदो-कुटकी, सांबा, रागी, ज्वार-बाजरा जैसे श्री अन्न (मोटे अनाज) के उत्पादन को प्रोत्साहित करने के लिये किसानों को 80 प्रतिशत अनुदान दिया जायेगा। उत्पादित फसल की प्रोसेसिंग, पैकेजिंग और मॉर्केटिंग के लिये भी आवश्यक प्रबंध किये जायेंगे। उन्होंने बताया कि मध्यप्रदेश की आँगनवाड़ियों में सप्ताह में एक दिन पोषण आहार के रूप में श्री अन्न परोसा जायेगा। मंत्री श्री पटेल ने कहा कि मध्यप्रदेश में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिये गो-पालन को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। साथ ही बोर्ड का गठन भी किया गया है।

कृषि मंत्री श्री पटेल ने आशा व्यक्त की कि अंतर्राष्ट्रीय मिलेट वर्ष में प्रधानमंत्री श्री मोदी की पहल रंग लायेगी और भारत का श्री अन्न पूरी दुनिया में छाएगा। उन्होंने कहा कि सेमिनार से सकारात्मक परिणाम आयेंगे, जिसका लाभ पूरे देश ही नहीं, विश्व को भी मिलेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.