वरिष्ठ पत्रकार श्री प्रेम प्रकाश का जीवन पत्रकारिता क्षेत्र में कार्यरत नई पीढ़ी के लिए प्रेरक : मुख्यमंत्री श्री चौहान

Updated on 28-03-2023 05:35 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि वरिष्ठ पत्रकार श्री प्रेम प्रकाश का जीवन युवा पत्रकारों के लिए प्रेरक है। उन्होंने अपनी योग्यता और लगन से पत्रकारिता के क्षेत्र में संघर्ष करते हुए निरंतर 70 वर्ष अतुलनीय कार्य किया है। उनके व्यापक अनुभव से नई पीढ़ी काफी कुछ सीख सकती है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि स्वयं के निर्माण के लिए व्यक्ति किस तरह अपनी जिद, जुनून और जज्बे से सफलता के शिखर तक पहुँचता है, इसका उदाहरण वरिष्ठ पत्रकार श्री प्रेम प्रकाश का जीवन है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान आज भोपाल में होटल ताज लेक फ्रंट में एएनआई न्यूज एजेंसी के संस्थापक वरिष्ठ पत्रकार श्री प्रेम प्रकाश की लिखी पुस्तक "रिपोर्टिंग इंडिया" का विमोचन कर रहे थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि वर्ष 1957 में एक कैमरामेन से सफर शुरू करने वाले श्री प्रेम प्रकाश ने भारत के प्रथम प्रधानमंत्री नेहरू जी से लेकर वर्तमान प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी तक पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट कार्य किया है। उन्हें भारत की प्रथम टी.वी. समाचार एजेंसी एएनआई की स्थापना में सफलता मिली। आज विश्व के अनेक देशों में यह न्यूज एजेंसी कार्यरत है। एजेंसी सर्वव्यापी और लोकप्रिय बनी है और इसके सैकड़ों संवाददाता हैं। श्री प्रेम प्रकाश इसके लिए बधाई के पात्र हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पत्रकारिता के क्षेत्र में 70 वर्ष के अनुभवों को एक किताब में समाहित करना महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रेम प्रकाश का मध्यप्रदेश आगमन और उनकी उल्लेखनीय सेवाओं केलिए सम्मान भी किया।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने पुस्तक प्रकाशन के लिए श्री प्रेम प्रकाश को बधाई दी और प्रकाशक प्रभा खेतान फाउंडेशन के इस प्रयास को सराहनीय बताया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने चर्चा-सत्र में पत्रकार श्री रशीद किदवई द्वारा श्री प्रेम प्रकाश से हुई बातचीत में शामिल होकर मध्यप्रदेश सरकार द्वारा लागू की गई कल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश की विकास दर और प्रति व्यक्ति आय बढ़ी है। प्रदेश सबसे बड़ा गेहूँ निर्यातक राज्य है। प्रदेश की कृषि विकास दर में वृद्धि हुई है। हर पैरामीटर पर मध्यप्रदेश ने अच्छा कार्य करके दिखाया है। लाड़ली लक्ष्मी योजना से लेकर विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा, सहरिया और भारिया के परिवारों के पोषण स्तर में सुधार के लिए राशि देने का कार्य हो या नई लाड़ली बहना योजना, महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए हरसंभव प्रयास किए गए हैं। अन्य राज्यों द्वारा भी इन उपलब्धियों को इतिहास रचने की संज्ञा दी गई है।

लोक निर्माण मंत्री श्री गोपाल भार्गव, सहकारिता मंत्री श्री अरविंद भदौरिया, कृषि मंत्री श्री कमल पटेल, सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा, श्री हितानंद शर्मा, विधायक श्री पी.सी शर्मा सहित जन-प्रतिनिधि और मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.