बाघ शिकार मामले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, शिकार में प्रयुक्त समान भी बरामद

Updated on 17-02-2023 06:08 PM

टाइगर रिजर्व के किशनगढ़ रेंज अंतर्गत वसुधा बीट के जंगल में पिछले माह 3 जनवरी को करंट लगने से एक युवा बाघ व एक हायना की मौत के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी बिहारी आदिवासी को पकड़ने में किशनगढ़ वन परिक्षेत्र टीम को आखिरकार सफलता मिल गई है। क्योंकि पीटीआर की टीम ने मामले से जुड़े सभी आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन मुख्य आरोपी फरार चल रहा था।

जानकारी के अनुसार पन्ना टाइगर क्षेत्र अंतर्गत वन परिक्षेत्र किशनगढ़ रेंज की बसुधा बीट के कक्ष क्र.521 में एक युवा बाघ की मौत 3 जनवरी को हुई थी। जिसके बाद 4 जनवरी को पीटीआर की टीम ने बाघ का पोस्टमॉर्टम के बाद अंतिम संस्कार कर दिया था। वहीं जंगल में तार बिछाकर करंट फैलाने वाले आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी।

जिसके बाद किशनगढ़ रेंज के रेंजर ने अपनी टीम के साथ मामले में शिकारियों की धर पकड़ की और 6 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। वहीं एक मुख्य आरोपी फरार चल रहा था।जिसके घर 26 जनवरी को पीटीआर की टीम ने छापेमार कार्रवाई की और शिकारी के घर से वन्य जीवों के अवशेष के साथ बड़ी संख्या में सागौन को बेशकीमती लकड़ी जब्त की है।

जिसके बाद वन्य जीवों के अवशेषों को जांच लैब भेज दिया गया है। वहीं मुख्य आरोपी को फरार हो गया था। जिसे 16 फरवरी की शाम किशनगढ़ रेंज के रेंजर अरविंद केन और टीम ने आरोपी को गुलगंज के पास से गिरफ्तार किया है। जिसके पास से करंट में प्रयुक्त तार और शिकार में उपयोग की जाने वाली अन्य सामग्री भी बरामद की गई है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.