वंचित व्यक्ति को लाभ दिलाना ही विकास यात्रा का मुख्य उद्देश्य : वित्त मंत्री श्री देवड़ा

Updated on 07-02-2023 05:04 PM

वित्त, वाणिज्यिक कर, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी मंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने आज मंदसौर जिले के मल्हारगढ़ क्षेत्र के ग्राम बही से विकास यात्रा शुरू की। श्री देवड़ा ने कहा कि यात्रा का मुख्य उद्देश्य वंचितों को योजनाओं का लाभ दिलाना है। विकास यात्रा के दौरान मंत्री श्री देवड़ा ने निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन किया। मंत्री श्री देवड़ा ने कहा कि 876 करोड़ रूपये की मल्हारगढ़ सूक्ष्म सिंचाई परियोजना को स्वीकृति जल्द मिल जाएगी। योजना से हर खेत तक चंबल का पानी पहुँचेगा। वर्ष 2024 तक हर ग्रामीण घर में नल से पानी पहुँचेगा। आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश के संकल्प को पूरा करने की दिशा में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश निरन्तर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि 25 फरवरी तक विकास यात्रा का क्रम जारी रहेगा।

ग्राम बही में आँगनवाड़ी एवं सड़क का लोकार्पण और सीसी सड़क का भूमि-पूजन किया गया। मंत्री श्री देवड़ा ने ग्राम बालागुड़ा में 11 लाख 20 हजार रूपये की लागत से निर्मित 3 सीसी सड़क, 2 लाख रूपये की लागत से निर्मित विश्राम घाट में लकड़ी स्टोर और 7 लाख रूपये से निर्मित टीन शेड, शासकीय माध्यमिक विद्यालय में नवीन वाटर कूलर एवं नवीन पशु शव वाहन का लोकार्पण किया। श्री देवड़ा ने ग्राम में 15 लाख 27 हजार रूपये की लागत से निर्मित होने वाले सामुदायिक पार्क एवं 11 लाख 13 हजार रूपये की लागत के नक्षत्र गार्डन का भूमि-पूजन भी किया।

विकास यात्रा आज ग्राम बही, खेड़ा खदान, सोकड़ी, गोगरपुरा, बरखेड़ा जयसिंह, सुजानपुरा, धाकड़ी, मुंडकोपा, बालागुड़ा, उमरिया, सनावदा एवं सेमली ग्राम पंचायत के सुदूर गाँव तक पहुँची। ग्राम सेमली में यात्रा के दूसरे दिन का समापन हुआ।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.