नई शिक्षा नीति प्राचीन और समृद्ध विरासत को रेखांकित करती है : राज्यपाल श्री पटेल

Updated on 19-01-2023 05:56 PM

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा है कि नई शिक्षा नीति में कई ऐसे तथ्य हैं, जो हमें अपनी प्राचीन विरासत की ओर ले जाते हैं। हम भारत के बारे में कितना जानते हैं, यह आज हमारे सामने प्रश्न है। अपने देश की संस्कृति को फिर से लोगों के बीच ले जाने के लिये विद्या भारती कई वर्ष से प्रयत्न कर रही है। हमारी सांस्कृतिक विरासत और परम्परा के पुनर्विचार के लिये विद्या भारती शिक्षा समागम का आयोजन करती रही है। मैं आज के इस उदात्त सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिये सभी को साधुवाद देता हूँ। उज्जैन की शैक्षणिक-सांस्कृतिक विरासत अद्वितीय है। यहाँ भगवान श्रीकृष्ण ने शिक्षा ग्रहण की, यह कालिदास की नगरी के नाम से सुशोभित होती है, यहाँ राजा विक्रमादित्य के वराहमिहिर जैसे नवरत्नों ने जन्म लिया और भारतीय ज्ञान परम्परा की सलिला सतत प्रवाहित रही है।

राज्यपाल श्री पटेल विक्रम विश्वविद्यालय में शिक्षा समागम कार्यक्रम में भारतीय ज्ञान परम्परा पर एक दिवसीय कॉन्फ्रेंस को सम्बोधित कर रहे थे। राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि देश में राणा सांगा की शौर्य गाथा गूंजती रहती है। वर्तमान समाज में विकृति के लक्षण दिखाई दे रहे हैं। संघ परिवार की कई संस्थाएँ सेवा के प्रकल्प में लगी हुई है, सेवा कार्यों को और अधिक विस्तार देना होगा, काम बहुत बाकी है। राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि जब से वे मध्यप्रदेश में आये हैं, तब से निरन्तर पिछड़े और वंचित समाज के कार्यक्रम में जा रहे हैं। इन समाजों के उत्थान के कार्य निरन्तर करने होंगे। वसुधैव कुटुंबकम की बात करने वाली देश की संस्कृति का पालन करते हुए हमें सभी की चिन्ता करनी चाहिये। राज्यपाल श्री पटेल ने उच्च शिक्षित लोगों द्वारा कामगारों के साथ किये जाने वाले दुर्व्यवहार को भी रेखांकित किया और कहा कि नई पीढ़ी को यह समझाने की आवश्यकता है कि सभी का आत्म-सम्मान बनाये रखना आवश्यक है।

उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि उज्जैन में हर मंदिर की अपनी विशेषता है। उन्होंने कहा कि डोंगला में शंकु यंत्र स्थापित है। इस यंत्र से 21 जून एवं 22 दिसम्बर के दिन समय की माप का सटीक दर्शन किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि हमारी परम्परा में अनेक उदाहरण हैं, जिनमें हमें अपनी संस्कृति के दर्शन होते हैं। मंत्री डॉ. यादव ने विक्रम और बेताल की कथा तथा विक्रमादित्य की 32 पुतलियों की कहानी के बारे में कहा कि बेताल पच्चीसी की पच्चीस कहानियों में सहजता से ज्ञान की बात कही गई है। ज्ञान के साथ चतुराई भी आवश्यक है, यह बात इन कहानियों से स्पष्ट होती है। उन्होंने कहा कि हम अपनी ज्ञान परम्परा को बिना भाषा और बोली के एक-दूसरे तक सम्प्रेषित करने की कला वर्षों से जानते रहे हैं।

उज्जैन शिक्षा समागम कार्यक्रम में भारतीय ज्ञान परम्परा एवं भारतीय भाषा संवर्धन की एक दिवसीय संगोष्ठी का विक्रम विश्वविद्यालय के स्वर्ण जयन्ती हॉल में राज्यपाल श्री पटेल ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।

एग्जाम वॉरियर पुस्तिका का विमोचन

राज्यपाल श्री पटेल ने पुस्तक “एग्जाम वॉरियर’’ का विमोचन किया। हिन्दी एवं अंग्रेजी में प्रकाशित इस पुस्तक में परीक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर प्रधानमंत्री द्वारा दिये गये उद्बोधनों को शामिल किया गया है। पुस्तक का भारत की 16 भाषाओं में अनुवाद किया गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.