सागर, नरसिंहपुर, सिवनी की रातें भी गर्म; धार-खरगोन में दिन में गर्मी ज्यादा

Updated on 27-02-2023 08:51 PM

मध्यप्रदेश के कई शहरों में पारा 35 डिग्री के पार पहुंच गया है। खंडवा में सबसे ज्यादा 36 डिग्री है। वहीं, धार, खरगोन, दमोह, खजुराहो और सिवनी में भी तापमान बढ़ा है। सागर की रात सबसे गर्म है। यहां पारा 18 से 20 डिग्री के बीच चल रहा है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अब तापमान में इसी तरह बढ़ोतरी होगी।

इस बार गर्मी का ट्रेंड बदल गया है। फरवरी में ही गर्मी का असर बढ़ने लगा है। फरवरी के आखिरी दिनों में पारे में बढ़ोतरी हो रही है। इस कारण पंखे चलाने की नौबत बन गई है। मार्च के पहले सप्ताह में तेज गर्मी की शुरुआत हो जाएगी। वहीं, दूसरे पखवाड़े में लू चलने के भी आसार है।

भोपाल में एक सप्ताह में 4 डिग्री से ज्यादा बढ़ोतरी
भोपाल में एक सप्ताह के भीतर रात के तापमान में 4 डिग्री से ज्यादा बढ़ोतरी हुई। रविवार की रात में तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी हुई। यहां तापमान 18 डिग्री दर्ज किया गया। दिन का तापमान 33.7 डिग्री सेल्सियस चल रहा है। सोमवार को पारे में और भी बढ़ोतरी होने की संभावना है।

इन शहरों में दिन का तापमान ज्यादा
खंडवा में दिन का तापमान 36.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो प्रदेश में सबसे ज्यादा है। इसके अलावा धार, खरगोन, दमोह, मंडला, खजुराहो, सिवनी में तापमान 35 डिग्री के पार है। भोपाल, छिंदवाड़ा, रीवा, सागर, सतना, सीधी, उमरिया, बैतूल, दतिया, गुना, ग्वालियर, नर्मदापुरम, शिवरी और उज्जैन में तापमान 33 से 35 डिग्री के बीच है।

यहां रात का तापमान बढ़ा
सागर की रातें सबसे गर्म है। रविवार रात यहां तापमान 18.6 डिग्री दर्ज किया गया था। इससे पहले तापमान 20 डिग्री पर पहुंच चुका है। नरसिंहपुर, सिवनी, गुना, नर्मदापुरम में तापमान 17 डिग्री से ज्यादा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.