प्राचार्य बोले- कॉलेज कोड में एक बार चयन के बाद बार-बार इंटरव्यू क्यों ; परीक्षा फीस दोगुना

Updated on 17-02-2023 06:01 PM

जब एक बार किसी प्राेफेसर या प्राचार्य का कॉलेज काेड 28 में चयन (इंटरव्यू के बाद) हाे जाता है ताे संस्थान बदलने पर दाेबारा इंटरव्यू क्याें लिया जाता है। जाे प्राेफेसर एक बार कॉलेज में पढ़ाने या संबंधित पद के लिए पात्र हाे गया ताे क्या वह कॉलेज बदलते ही अपात्र हाे जाएगा? यूनिवर्सिटी काे तत्काल इस मामले में निर्णय लेना चाहिए कि जाे भी फैकल्टी एक बार कॉलेज काेड 28 में चयनित हाे गई, ताे उसे बार-बार इंटरव्यू नहीं देना हाेगा।

यह मुद्दा देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी से संबद्धता प्राप्त कॉलेजाें के प्राचार्याें की गुरुवार काे हुई बैठक में उठाया। इसके सहित कई मुद्दाें पर लंबी चर्चा हुई। 30 से ज्यादा प्राचार्य विभिन्न समस्याओं पर चर्चा के अशासकीय कॉलेज प्राचार्य मंच के बैनर तले जुटे और यूनिवर्सिटी की खामियाें के खिलाफ माेर्चा खाेला। तय किया गया कि सात अहम बिंदुओं पर कुलपित व रजिस्ट्रार से मिलकर यूनिवर्सिटी काे ज्ञापन साैंपा जाएगा।

बैठक में प्राचार्याें ने कहा कि एक तरफ यूनिवर्सिटी ने बीकॉम,बीए और बीबीए जैसे काेर्स काे परीक्षा शुल्क भी पिछले कुछ सालाें में दाेगुना कर दिया। एमबीए जैसे काेर्स का ताे तीन गुना हाे गया, लेकिन परीक्षा कार्य में ड्यूटी देने वाली फैकल्टी का भत्ता नहीं बढ़ाया।

वीक्षक, सेंटर सुप्रीटेंडेट से लेकर परीक्षा कार्य में लगे किसी भी फैकल्टी काे बरसाें से वही भत्ता दिया जा रहा है। इसे दाे से तीन गुना बढ़ाया जाना चाहिए। संचालन प्राचार्य संघ के अध्यक्ष डॉ. राजीव झालानी ने किया। बैठक में सचिव डॉ. सचिन शर्मा, डॉ. संगीता भारूका, डॉ. साैरभ पारिक,डॉ. साेनल सिसाैदिया, डॉ. तरणजीत सिंह सूद,डॉ. अनस इकबाल सहित 30 कॉलेजाें के प्राचार्य थे।

मान्यता अन्य कोर्स की, परीक्षा प्लेन काेर्स की क्यों

बैठक में नई एजुकेशन पॉलिसी से जुड़ा एक अहम विषय उठा। इसमें प्राचार्यों ने कहा कि शासन ने 2023-24 के लिए मान्यता बीकॉम टैक्स प्राेसीजर, कम्प्यूटर, अकाउंट एंड टैक्स मैनेजमेंट जैसे काेर्स की दी है ताे यूनिवर्सिटी परीक्षा प्लेन काेर्स की क्याें ले रही है। बीकॉम, बीए, बीएससी, बीबीए व अन्य यूजी काेर्स के 72 स्पेशलाइजेशन काेर्स की परीक्षा भी हाेना

चाहिए, उन्हें प्लेन काेर्स नहीं मानना चाहिए।

ये भी मुद्दे उठे

  • यूनिवर्सिटी संबद्धता शुल्क के साथ 18 फीसदी जीएसटी भी वसूलती है, लेकिन उसके पास काेई जीएसटी नंबर क्याें नहीं है। उसे नंबर बताना चाहिए।
  • सभी कॉलेजाें काे परीक्षा केंद्र बनाया जाए। छात्राें काे चार-पांच किलाेमीटर से ज्यादा दूर सेंटर अलॉट न किए जाएं। सेंटराें काे राशि एडवांस दी जाए। सात दिन पहले यह राशि दी जाना चाहिए।
  • टीचर्स वेलफेयर फंड के कराेड़ाें जमा हैं, लेकिन यूनिवर्सिटी बताए कि अब तक कितनी फैकल्टी की मदद की। काेविड के समय इतने बुरे हालात रहे, लेकिन एक भी पैसा क्याें नहीं दिया गया?


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.