विकास यात्रा का उद्देश्य आम जनता तक सरकारी योजना का लाभ पहुँचाना

Updated on 13-02-2023 05:46 PM

आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री रामकिशोर ‘नानो’ कावरे ने कहा है कि विकास यात्रा का मकसद आम जनता तक सरकारी योजना का लाभ पहुँचाना है। राज्य मंत्री श्री कावरे शनिवार को बालाघाट जिले के परसवाड़ा विकासखण्ड की विकास यात्रा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने 2 करोड़ 67 लाख रूपये के विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण किया।

राज्य मंत्री श्री कावरे ने कहा कि परसवाड़ा विधानसभा क्षेत्र भौगोलिक दृष्टि से सबसे बड़ा विधानसभा क्षेत्र है। विकास यात्रा के माध्यम से आम जनता को उसकी पात्रता अनुसार सरकारी योजना का लाभ दिलाया जा रहा है। यह यात्रा मुख्यमंत्री जन-सेवा अभियान का भाग-2 है। राज्य मंत्री श्री कावरे ने बताया कि प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत वर्ष 2024 तक सभी को पक्का मकान देने का कार्यक्रम तैयार किया है। उन्होंने बताया कि यदि गाँव में 18 वर्ष से कम आयु के बच्चे के माता-पिता का निधन हो गया है, तो ऐसे अनाथ बच्चों को मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना का लाभ दिलाया जायेगा।

जन-समुदाय को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री श्री कावरे ने बताया कि लाड़ली बहना योजना का क्रियान्वयन जल्द शुरू किया जायेगा। योजना के माध्यम से पात्र बहनों को एक हजार रूपये प्रतिमाह की सहयोग राशि प्रदान की जायेगी। उन्होंने बताया कि परसवाड़ा क्षेत्र के 31 ग्राम में सिंचाई सुविधा के विस्तार के लिये 170 करोड़ रूपये की योजना तैयार की गई है। राज्य मंत्री ने परसवाड़ा क्षेत्र की सभी 135 ग्राम पंचायतों में रजिस्टर बनाये जाने के निर्देश दिये। राज्य मंत्री ने सरकारी योजना के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने वाले शासकीय सेवकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई किये जाने के निर्देश भी दिये।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.