विकास यात्रा का उद्देश्य शासकीय योजनाओं का लाभ जनता तक पहुँचाना

Updated on 06-02-2023 05:14 PM

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने कहा है कि आज से प्रदेश में शुरू हुई विकास यात्राओं का उद्देश्य विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ जनता तक समय पर और सुगमता के साथ पहुँचाना है। यात्रा के दौरान जन-प्रतिनिधि और अधिकारी गाँव-गाँव जाएंगे, जनता के साथ संवाद करेंगे, उनकी समस्याएँ जानेंगे और समाधान करेंगे।

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने आज गुना जिले के ग्राम बेरखेड़ी से जिले में विकास यात्रा का शुभारंभ किया। उन्होंने विकास यात्रा के रथ को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। प्रारंभ में संत रविदास के चित्र पर माल्यार्पण, कलश-पूजन और कन्या-पूजन किया गया। विकास यात्रा की शुरूआत में कलश यात्रा भी निकाली गई।

मंत्री श्री सिसोदिया ने 4 करोड़ 74 लाख रूपये लागत के विभिन्न विकासीय कार्यों का लोकार्पण किया। इनमें 24 लाख 41 हजार रूपये लागत से बड़ा नाका बमोरी खुर्द अमृत सरोवर, निर्माण 23 लाख 28 हजार रूपये लागत से बमोरी खुर्द रास्ते पर पुलिया के पास अमृत सरोवर, प्राथमिक विद्यालय बोरखेडा एवं प्राथमिक विद्यालय पावन में बाउण्ड्री वॉल का लोकार्पण एवं 5 लाख 65 हजार रूपये की लागत से शेखपुर सीसी रोड प्राथमिक शाला मंदिर तक भूमि-पूजन शामिल हैं।

मंत्री श्री सिसोदिया ने खाद्य सुरक्षा योजना और लाड़ली लक्ष्मी योजना के हितग्राहियों से संवाद किया। उन्होंने मनरेगा के कार्यों, अमृत सरोवर निर्माण, सामुदायिक भवन निर्माण, स्कूलों में बाउन्ड्रीवॉल निर्माण की जानकारी ली। प्रत्येक गो-शाला में पेयजल व्यवस्था संबंधी निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि जल जीवन मिशन से हर घर नल से पानी पहुँचाया जाएगा।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी बमोरी श्री राकेश शर्मा ने बताया कि विकास यात्रा 127 ग्राम पंचायतों के 412 गाँव से गुजरेगी। आज 62 किमी की दूरी तय करेगी और प्रतिदिन लोगों से संवाद होगा। जो निर्माण कार्य पूर्ण हो गये हैं उनका लोकार्पण जन-प्रतिनिधियों द्वारा कराया जाएगा।

श्री रमेश मालवीय, श्री महेन्द्र सिंह किरार और श्री राजेन्द्र सिंह सलूजा ने भी संबोधित किया। जन-प्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.