रिक्शे वाला जो गरीब लड़कियों की लुटेरी गैंग बनाता:लुटेरी गैंग के आठ में से दो मेंबर पकड़ाए, छह अब भी फरार

Updated on 07-12-2022 05:20 PM

भंवरकुआ पुलिस को लुटेरी गैंग से जुड़े आठ में से दो सदस्यों को पकड़ने में कामयाबी मिली है। अभी छह और आरोपियों की तलाश है। इनमें तीन महिलाएं हैं। बताया जाता है लुटेरी गैंग का एक आरोपी पांच साल पहले भी ऐसे ही फर्जीवाड़े में पकड़ा गया था। इसके बाद वह ठिकाना बदलकर रहने लगा। वह रिक्शा चलाते हुए ऐसी गरीब लड़कियों को अपनी गैंग में शामिल करता था। जिनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। अधिकारियों के मुताबिक फरार आरोपियों के पकड़ाने के बाद और मामलों का खुलासा होगा।

TI शशिकांत चौरसिया के मुताबिक पुलिस राजू उर्फ रोहित और प्रमिला से पूछताछ कर रही है। आरोपियों ने पूछताछ में अभी तक सुहानी, महेन्द्र यादव, शुभम, मंजू उर्फ शिवानी और मिनाक्षी व एक अन्य का नाम बताया है। यह सभी आरोपी अभी फरार हैं। पुलिस के मुताबिक राजू और प्रमिला के पकड़ाने की जानकारी लगने के बाद सभी ने इंदौर छोड़ दिया। पुलिस ने शुभम के बंगाली कॉलोनी स्थित घर पर दबिश दी। लेकिन वह नहीं मिला। वह भी शादी कराने के मामले में नकली रिश्तेदार बनने का काम करता है।

पांच साल पहले भी पकड़ाया रिक्शा चालक
राजू उर्फ रोहित पहले द्वारकापुरी इलाके में रहता था। जिसने अपना ठिकाना बदलकर बाणगंगा के कुशवाह नगर में रहने चला गया था। राजू रिक्शा चलाने का काम करता है। जो गरीब बस्तियों की ऐसी लड़कियों को चुनता है। जिनके पिता या मां नहीं हैं और जो आर्थिक रूप से सक्षम नहीं हैं। इसके बाद वह कुछ रुपए का लालच देकर उनकी नकली शादी करवाने का काम करता था। राजू के बारे में पुलिस को जानकारी मिली है कि वह पांच साल पहले भी द्वारकापुरी नकली शादी कराने के मामले में पकड़ा जा चुका है।

महेन्द्र पर इस कारण से हुआ यकीन
पुलिस ने बैंगलुरू की गैस कंपनी में काम करने वाले धनाराम पटेल निवासी राजस्थान की शिकायत पर राज और प्रमिला को पकड़ा है। सबसे पहले महेन्द्र से उसने संपर्क किया था। बताया जाता है कि धनाराम जिस इलाके में रहता है। वहां महेन्द्र ने पहले भी एक युवती की शादी कराई थी। लेकिन शादी के बाद वह घर छोड़कर नहीं भागी। धनाराम उस परिवार के संपर्क में था। महेन्द्र का मोबाइल नंबर वहीं से उसे मिला था। महेन्द्र के बारे में जानकारी मिली है कि वह रुपए लेकर कई शादियां करा चुका है। वह पैसे देकर फर्जी रिश्तेदारों को खड़ा कर देता है।

राजस्थान के व्यापारी ने भी किया संपर्क
भंवरकुआ पुलिस से राजस्थान के व्यापारी विनोद जैन से संपर्क कर लिया है। विनोद की शादी मिनाक्षी से करवाई थी। जो 13 दिन तक उसके साथ रही बाद में उसने अपने रिश्तेदार की मौत का बहाना बनाया और इंदौर भागकर आ गई। मिनाक्षी इंदौर में प्रमिला और राज के संपर्क में थी। वह भी नकली रिश्तेदार बनने के साथ शादी करने का काम करती थी। भंवरकुआ पुलिस के मुताबिक अभी दो मामले ही उनके पास पहुंचे हैं। आरोपियों के काम को लेकर आसपास ओर राजस्थान पुलिस से भी संपर्क किया गया है। महेन्द्र वहां का वहां भी काफी आना जाना था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.