एक माह में राजधानी की सड़कें होंगी गड्डा मुक्त : लोक निर्माण मंत्री श्री भार्गव

Updated on 05-04-2023 05:41 PM

लोक निर्माण मंत्री श्री गोपाल भार्गव ने कहा है कि भोपाल राजधानी क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग की सभी सड़कों को आगामी एक माह में गड्डा मुक्त बना दिया जाएगा। श्री भार्गव गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत लगभग 20 करोड़ रूपये की लागत से जे.के. मार्ग के उन्नयन तथा 25 करोड़ 43 लाख रुपए की लागत से पिपलानी से खजूरी कलां होते हुए बाईपास तक बनाए जाने वाले फोरलेन मार्ग का भूमि-पूजन कर रहे थे। उन्होंने फोरलेन मार्ग को पूर्व मुख्यमंत्री स्व. श्री बाबूलाल गौर के नाम पर किए जाने की घोषणा भी की। उन्होंने मार्गों का निर्माण अक्टूबर 2023 तक पूर्ण करने के निर्देश दिये। अध्यक्षता विधायक श्रीमती कृष्णा गौर ने की।

लोक निर्माण मंत्री श्री भार्गव ने कहा कि प्रदेश के 70 साल के इतिहास में सर्वाधिक सड़क बनाने का कार्य गत 3 वर्षों में किया गया है। सशक्त अधो-संरचना से ही शहर, प्रदेश और देश का आर्थिक विकास सुनिश्चित होता है। मंत्री श्री भार्गव ने कहा कि चालू वित्त वर्ष में भोपाल जिले में 267 किलोमीटर सड़कों का निर्माण कार्य कराया जाएगा, इनमें 180 किलोमीटर सड़कों का मजबूतीकरण और 130 किलोमीटर सड़कों का डामरीकरण किया जाना प्रस्तावित है। मंत्री श्री भार्गव ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्व. श्री बाबूलाल गौर का भोपाल शहर और गोविंदपुरा क्षेत्र के विकास के लिए सदैव समर्पित रहे और उनकी इस परंपरा को वर्तमान विधायक और उनकी पुत्रवधू श्रीमती कृष्णा गौर द्वारा आगे बढ़ाया जा रहा है। श्री भार्गव ने कहा कि राज्य सरकार और लोक निर्माण विभाग क्षेत्र के विकास में पूर्ण सहयोग और समर्थन प्रदान करेगा।

विधायक श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि मध्यप्रदेश में तेजी से अधो-संरचना के साथ सामाजिक समरसता के विकास का मार्ग तैयार हो रहा है। गोविंदपुरा क्षेत्र से उनका बहुत पुराना नाता है। उन्होंने कहा कि वे क्षेत्र के विकास के लिए स्व. गौर साहब की तरह पूर्णत: समर्पित और संकल्पित हैं। उन्होंने कहा कि जे.के. रोड के सुदृढ़ीकरण तथा पिपलानी बी-सेक्टर से खजूरी कला होते हुए नया बायपास रोड तक 4.20 किलोमीटर फोरलेन सड़क के निर्माण से गोविंदपुरावासियों का आवागमन सुगम हो सकेगा। साथ ही क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियाँ भी बढ़ेंगी। श्रीमती गौर ने गोविंदपुरा क्षेत्र में कराये गये विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 100 करोड़ की लागत से सी.एम. राईज स्कूल, 11 संजीवनी क्लीनिक और स्किल पार्क जैसे कार्य कराये गये हैं। उन्होंने फोरलेन की स्वीकृति पर मुख्यमंत्री श्री चौहान और लोक निर्माण मंत्री श्री भार्गव का आभार व्यक्त किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.