विविध कला और संस्कृति की धनी है प्रदेश की जनजातियाँ

Updated on 28-12-2022 06:18 PM

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा कि मध्यप्रदेश सम्पूर्ण विश्व में कला, हस्तशिल्प, हथकरघा के क्षेत्र में एक विशेष पहचान रखता है। मध्यप्रदेश में 45 से अधिक जनजातियाँ हैं, जिनमें विविध प्रकार की कला और संस्कृति छिपी हुई है। राज्यपाल श्री पटेल आज राष्ट्रीय फ़ैशन प्रोद्योगिकी संस्थान (निफ़्ट) द्वारा तात्या टोपे नगर में कन्वर्ज 2022 महोत्सव को संबोधित कर रहे थे।

राज्यपाल श्री पटेल ने निफ्ट के शिक्षक और छात्रों से अपेक्षा की कि वे इस विविधता का लाभ उठा कर इसका समावेश अपने डिजाइन और उत्पाद में करें। इससे न केवल भारत की संस्कृति को प्रोत्साहन मिलेगा अपितु भोपाल की ऐतिहासिक कला एवं प्राकृतिक सुंदरता से परिपूर्ण धरा पर इन जनजातियों को सांस्कृतिक और आर्थिक सुरक्षा भी मिलेगी।

राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि निफ़्ट की गणना विश्व के सर्वोच्च फ़ैशन शिक्षा संस्थानों में होती है और इस क्षेत्र में बढ़ती हुई आवश्यकता से निफ़्ट भोपाल देश के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में स्थित 18 परिसरों में से एक है। उन्होंने कहा कि निफ्ट फ़ैशन शिक्षा के साथ इस महोत्सव द्वारा खेल, संस्कृति और साहित्य को भी प्रोत्साहन दे रहा है।  श्री पटेल ने कार्यक्रम का शुभारम्भ कबूतर और गुब्बारे उड़ा  कर किया। उन्होंने पोस्टल विभाग के विशेष आवरण का अनावरण भी किया।

      राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि जिस समय केंद्र सरकार ने भारत से विलुप्त चीता प्रजाति को वापस लाने के लिए चीता परियोजना को रूप दिया, उसी समय निफ़्ट भोपाल ने चीता को इस महोत्सव का स्मृति-चिन्ह चुना। राज्यपाल ने केंद्र एवं राज्य सरकार के विशेष प्रयासों से हाल ही में 8 अफ्रीकन चीतों के प्रदेश आगमन की सराहना की।

      निफ्ट भोपाल के निदेशक लेफ्टिनेंट कर्नल श्री आशीष अग्रवाल ने स्वागत उद्बोधन दिया। संयुक्त निदेशक श्री अखिल सहाय ने आभार माना।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.