ट्रॉला डिवाइडर पार करके दूसरी तरफ पहुंचा; दो ट्रकों से टकराते ही लगी आग

Updated on 11-03-2023 10:14 PM

धार में शनिवार सुबह बड़ा हादसा हो गया, जिसमें 2 लोग जिंदा जल गए। दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। गणपति घाट फोरलेन पर एक ट्रॉला अनियंत्रित होकर डिवाइडर से दूसरी तरफ आ गया। दूसरी लेन से आ रहे 2 ट्रकों से टकरा गया। जिससे तीनों में आग लग गई। आसपास के लोगों ने फंसे लोगों का रेस्क्यू किया। धामनोद पुलिस दमकल के साथ मौके पर पहुंचकर आग बुझाई।

महेश्वर सहित मांडू से आए फायर वाहन

धामनोद थाना प्रभारी राजुकमार यादव का कहना है कि ट्रॉला घाट से नीचे उतर रहा था। वहां ढलान अधिक होने के कारण अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार करके दूसरी लेन में पहुंच गया। इस दौरान दूसरी लेन पर चल रहे 2 ट्रक भी ट्रॉले से टकरा गए। जिस ट्रॉले आरजे-42 जीए-1903 से हादसा हुआ, उसमें 3 लोग सवार थे। उसका ड्राइवर और परिचालक बुरी तरह जल गए। आग बुझाने के बाद दोनों को बाहर निकाला गया। दोनों के शव को अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस शवों की पहचान को लेकर प्रयास कर रही है।एक व्यक्ति ट्रॉले के डिवाइडर पर चढ़ते ही कूद गया था। आग बुझाने के लिए मांडू, महेश्वर, धरमपुरी और धामनोद से दमकल बुलानी पड़ी।

क्रेन से हटाए जा रहे वाहन

हादसे के बाद घाट पर चढ़ने वाली लेन को बंद कर दिया गया है। मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात है। हादसे की चपेट में आए वाहनों को क्रेनों से हटाया जा रहा है। ASP देवेंद्र पाटीदार ने बताया कि ट्रॉला में मार्बल भरा हुआ था। दूसरी ओर के एक कंटेनर में मारुति की गाड़ियां थीं तो दूसरे में कंटेनर में दवाइयों के कार्टून भरे थे। दोनों मृतक राजस्थान के निवासी हैं, हादसे के बाद वाहन के मालिक को सूचना दी गई है।

ब्रेक फेल होने से बिगड़ा संतुलन

ट्रॉले में सवार जिंदा बचे युवक लक्ष्मी नंदावत ने बताया कि ब्रेक फेल हो गया था। स्टेयरिंग इधर-उधर करने में गाड़ी डिवाइडर पार कर गई। उधर से 2 गाड़ियां आ रही थीं। गाड़ी संभल नहीं पाई, इसलिए दोनों में भिड़ंत हो गई। गाड़ी में आग लग गई। दोनों अंदर ही रह गए। मैं बीच में बैठा था, लेकिन मैं बाहर निकल आया। ड्राइवर का पैर फंस गया था और क्लीनर का सिर फंस गया था। मैंने उन्हें बचाने की बहुत कोशिश की लेकिन मैं उन्हें बचा नहीं सका।

गणेश घाट में 15 साल में 400 की मौत

आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 3 पर धार जिले में बाकानेर घाट (गणेश घाट) पर आए दिन हादसे होते हैं। करीब 15 साल पहले बने इस घाट और फोरलेन के निर्माण के समय कई खामियां रह गई। यहां दुर्घटनाओं का बड़ा कारण मानपुर से गुजरी तरफ आने में अत्यधिक ढलान है। शनिवार सुबह भी यहां दुर्घटना में दो लोग जिंदा जल गए।

मानपुर-खलघाट हाईवे 500 करोड़ रुपए से बना है। 2006 में इसका निर्माण शुरू हुआ था। यह 2008 में बनकर तैयार हुआ। अब तक घाट क्षेत्र में 3350 हादसों में करीब 400 से अधिक लोग जान गंवा चुके हैं। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.