मौत बनकर आया ट्रक, पहले दो बाइक सवार, फिर बस का इंतजार कर रहे लोगों को रौंदा; 7 की मौत

Updated on 05-12-2022 05:33 PM

रतलाम में एक बड़ा हादसा हो गया। इसमें 7 लोगों की जान चली गई। हादसा शहर से करीब 27 किलोमीटर दूर सातरुंडा चौराहे पर हुआ। बताया जा रहा है कि यहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे बैठे लोगों को टक्कर मार दी। 5 लोगों की मौत हो गई, बाद में 2 और लोगों ने दम तोड़ दिया।

सड़क हादसे का CCTV वीडियो भी सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि एक ट्रक तेज रफ्तार से आता है। पहले ट्रक दो बाइक सवारों को टक्कर मारता है। फिर डिवाइडर की ओर बस का इंतजार कर रहे लोगों को रौंदकर आगे निकल जाता है।

घटना की सूचना मिलने के बाद बिलपांक थाना पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज पहुंचाया है। 10 घायलों में से 2 गंभीर घायलों ने दम तोड़ दिया। दो और गंभीर घायलों को इंदौर रेफर किया गया है। 8 घायलों को प्राइवेट और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना रविवार शाम करीब 5 बजे की है। सातरुंडा चौराहे पर कुछ लोग सड़क किनारे बैठकर बस का इंतजार कर रहे थे, तभी हाईवे से गुजर रहा ट्रक अनियंत्रित हो गया और लोगों को रौंदते हुए निकल गया।

हादसे में इनकी गई जान

  • भंवर लाल पिता गेंदालाल, उम्र 42 साल, निवासी बखतगढ़
  • भरत चंगेसिया, उम्र 40 वर्ष, निवासी सिमलावदा
  • पारस पाटीदार, उम्र 45 वर्ष, निवासी सिमलावदा
  • किरण, उम्र 35 वर्ष, निवासी घोड़ाघाट
  • रमेश पिता भीम प्रजापत, निवासी बदनावर
  • संगीता पति पारस डामर, 30 वर्ष, घोड़ाघाट थाना बिलपांक
  • एक महिला की पहचान नहीं हो सकी है​​

कलेक्टर बोले- ट्रक का टायर फटने से हुआ हादसा
रतलाम के कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने बताया कि टायर फटने से ट्रक असंतुलित हुआ, जिसकी वजह से ये हादसा हुआ। घायलों का समुचित इलाज किया जा रहा है।

सीएम शिवराज ने हादसे पर जताया दुख

डेढ़ साल का मासूम भी घायल
इस हादसे में डेढ़ साल का बच्चा कियांश और उसकी मां राखी भी घायल हो गए। अफरा-तफरी के दौरान डेढ़ साल का मासूम घटनास्थल पर ही छूट गया था, जिसे स्थानीय भाजपा नेत्री पदमा जायसवाल ने संभाला और बाद में उसे कलेक्टर और एसपी जिला अस्पताल रतलाम लेकर पहुंचे, जहां उसे बच्चे के पिता और दादी को सुपुर्द किया गया।

सातरुंडा माताजी के दर्शन करने आए थे, हो गया हादसा

प्रत्यक्षदर्शी और घायल पूजा का कहना है कि उनके परिवार के 7-8 लोग सातरुंडा माताजी के दर्शन करने आए थे। दर्शन करने के बाद वह सातरुंडा चौराहे पर बस का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान एक ट्रक अनियंत्रित होकर आया और टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कुछ भी समझ में नहीं आया।

घायल विशाल चौरड़िया ने बताया कि हम लोग वहां इंतजार कर रहे थे, मैं डिवाइडर के दूसरी तरफ था। तभी चीख पुकार मच गई। बस का इंतजार कर रहे लोग लहुलूहान हालत में सड़क पर नजर आए।

प्रत्यक्षदर्शी जुझार सिंह राठौर ने बताया कि मैं पास में ही किराने की दुकान पर खड़ा था। 15 से 20 सवारी वहां खड़ी थी, तभी ट्रक सभी को रौंदते हुए आगे बढ़ गया। ऐसा लगा कि ट्रक ड्राइवर कंट्रोल नहीं कर पाया और बेकाबू होकर भीड़ पर चढ़ गया।

हादसे में घायल हुए लोगों के नाम

  • राखी पत्नी कन्हैया लाल धाकड़, बागरौद
  • विशाल पुत्र भंवरलाल चौरड़िया निवासी बरवलगढ़
  • भागीरथ पुत्र दुलाजी निवासी घटघारा
  • खुशबु पुत्री भंवरलाल चौरड़िया बरवलगढ़
  • मंगल पुत्र गोपाल परमार निवासी ढोलाना
  • मधु पुत्री शंभू परमार निवासी ढोलाना
  • शांतिबाई पत्नी शंभूलाल परमार निवासी ढोलाना​​​​​​​
  • निकीत पुत्री भंवरलाल परमार निवासी बदनावर
  • असात


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.