योजनाओं के लाभ से वंचितों को लाभान्वित करना है : सहकारिता मंत्री डॉ. भदौरिया

Updated on 11-02-2023 05:52 PM

सहकारिता एवं लोक सेवा प्रबंधन मंत्री डॉ. अरविंद सिंह भदौरिया ने कहा है कि शासन की योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुँचाना और योजनाओं के लाभ से वंचित व्यक्तियों को लाभान्वित करना विकास यात्रा का उद्देश्य है। मंत्री डॉ. भदौरिया शुक्रवार को भिण्ड जिले के अटेर विकासखण्ड के सुरपुरा, मनेपुरा, रमा, परियाया और सकराया ग्राम में विकास यात्रा के दौरान जन-संवाद कर रहे थे।

मंत्री डॉ. भदौरिया ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश सरकार सभी वर्गों के कल्याण के लिये लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि हर गाँव आत्म-निर्भर हो। इसके लिये गाँव में बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। मंत्री डॉ. भदौरिया ने सुरपुरा ग्राम में 5 लाख 67 हजार, मनेपुरा ग्राम में 43 हजार 40 हजार, रमा ग्राम में 2 करोड़ 23 लाख 71 हजार और सकराया ग्राम में 10 लाख 24 हजार रूपये लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन भी किया। मंत्री डॉ. भदौरिया ने यात्रा में ग्रामों में हुए विकास कार्यों और योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने योजनाओं के पात्र लोगों को स्वीकृति-पत्र भी वितरित किये।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.