सभी वर्ग का कल्याण राज्य शासन की प्राथमिकता

Updated on 27-12-2022 09:29 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि समाज के सभी वर्ग का कल्याण राज्य शासन की प्राथमिकता है। किसी वर्ग के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। सभी वर्गों का विकास और सम्मान राज्य सरकार का ध्येय है। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में राजपूत समाज के प्रतिनिधियों को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान का राजपूत समाज द्वारा साफा बांध कर सम्मान किया गया।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि राजपूत समाज का विकास और राष्ट्र सुरक्षा में महत्वपूर्ण योगदान है। समाज द्वारा दिए गए सुझाव-पत्र का अध्ययन कर आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे और समस्याओं को हल किया जाएगा।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि श्री राजपूत करणी सेना के प्रतिनिधि भी यहाँ उपस्थित हैं। माँ पदमावती के नाम पर स्मारक निर्माण की कार्यवाही को पूर्ण किया जाएगा। शीघ्र ही राजपूत समाज के साथ चर्चा के लिए पृथक बैठक अथवा सम्मेलन बुला कर प्राप्त सुझावों पर कदम उठाए जाएंगे।

सहकारिता मंत्री श्री अरविंद सिंह भदौरिया ने भी अभिनंदन कार्यक्रम को संबोधित किया। राजपूत समाज की महापंचायत के अध्यक्ष श्री राघवेन्द्र सिंह तोमर, श्री राजपाल सिंह सिसोदिया सहित प्रदेश के विभिन्न अंचलों से आए राजपूत समाज के प्रतिनिधि उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.