महिला को बीच सड़क लाठी-डंडे से पीटा:पीड़ित रोकर बोली- लोग तमाशा देखते रहे

Updated on 20-12-2022 05:20 PM

अस्पताल में भर्ती महिला अपनी आपबीती सुनाते-सुनाते फूट-फूटकर रो पड़ी। उसने कहा, वो लाठी-डंडों से पीटते रहे, लेकिन किसी ने मुझे बचाया नहीं। बिलखते हुए उसने कहा... मेरी इज्जत लूटने की कोशिश की उसने...

मामला जादू-टोने के शक में झगड़े का है। डिंडौरी के किसलपुरी गांव में एक महिला को बीच सड़क पर उसके ही पड़ोसी युवक ने पत्नी और बेटी के साथ मिलकर बेरहमी से पीटा। युवक के परिवार को शक था कि महिला की सास जादू-टोना करती है। पीड़ित महिला का आरोप है कि युवक ने उसके साथ अश्लील हरकत भी की। इस घटना का वीडियो सोमवार को सामने आया। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायल महिला ने बताई पूरी कहानी

वो पीट रहे थे, लोग तमाशा देख रहे थे
पीड़ित महिला ने बताया कि- मैं अपनी सास और तीन साल की बेटी के साथ रहती हूं। पति काम के सिलसिले से नागपुर में है। रविवार की शाम पड़ोस में रहने वाली आरती ने जादू-टोने की बात को लेकर मुझसे बहस शुरू कर दी। उसने मुझे बड़ा सा पत्थर उठा कर मार दिया। मेरे मुंह से खून निकलने लगा। इतने में आरती की मां रागिनी और पिता प्रमोद राव आ गए। उन्होंने मिलकर लाठी डंडे से बीच सड़क पर मुझे पीटना शुरू कर दिया।

आरती हमेशा मेरी सास पर जादू टोना का शक करती है। वह पहले भी कई बार विवाद कर चुकी है। रविवार को फिर उसने अचानक विवाद शुरू कर दिया। इस दौरान उसके माता-पिता उसे समझाने के बजाय मेरे साथ ही मारपीट करने लगे। वे मुझे लाठी-डंडों से पीट रहे थे। आरती के पिता ने मेरे साथ अश्लील हरकत भी की है। इस दौरान लोग तमाशा देखते रहे। कोई मुझे बचाने नहीं आया। बाद में कुछ लोगों ने मुझे उनसे छुड़ाया।

दोनों पक्षों के खिलाफ केस दर्ज
सिटी कोतवाली निरीक्षक सीके सिरामे ने बताया कि रविवार की शाम शिकायत पर प्रमोद राव और आरती राव के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं, आरती की शिकायत पर महिला और उसकी सास के खिलाफ केस दर्ज किया है। जांच के बाद कार्रवाई करेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.