महिला को पेड़ से बांधकर पीटा:ससुरालवालों ने बरसाए लाठी-डंडे; प्रेमी के साथ रहने का आरोप

Updated on 19-12-2022 05:21 PM

एक महिला को उसके पति और ससुरालवालों ने पेड़ से बांधकर पीटा। वे महिला को घसीटकर पेड़ तक लाए। यहां लात-घूंसों, डंडे और कुल्हाड़ी से दो घंटे तक पीटते रहे। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को छुड़ाया।

घटना रतलाम जिले के आलोट के तारागढ़ गांव की है। पुलिस के मुताबिक महिला 8 महीने बाद अपने प्रेमी के साथ रहकर घर लौटी थी। इसके बाद गुस्साए पति ने परिवारवालों के साथ मिलकर उसकी पिटाई कर दी। महिला रतलाम जिला अस्पताल में भर्ती है। आलोट थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों को पकड़ लिया है। वहीं पीड़िता का आरोप है कि पुलिस ने मुख्य आरोपियों को नहीं पकड़ा।

पीड़िता ने क्या कहा...
मेरी शादी करीब 9 साल पहले हुई थी। मेरा एक 8 साल का बेटा और एक 5 साल की बेटी है। मेरा पति कोई काम नहीं करता है। वह मेरी व मेरे बच्चों की जिम्मेदारी भी नहीं उठाता है। वह शराब पीकर गांव में इधर-उधर घूमता रहता है। शराब को लेकर पति से विवाद होने लगा था। मैं करीब 8 महीने पहले जावरा के बन्नेखेड़ा गांव में जाकर मजदूरी करने लगी। उस समय मेरे परिवार वाले मुझे वहां से पकड़कर लाए थे और मेरे साथ मारपीट की थी। उन्होंने थाने में जबरन बयान दिलवाया था कि मैं अपने प्रेमी के साथ गई थी। कुछ समय बाद मैं फिर से बन्नेखेड़ा में मजदूरी करने के लिए चली गई थी। मैं शनिवार को घर वापस आई। रविवार को मैं घर में झाडू लगा रही थी, तभी मेरा पति और ससुराल वाले आए। उन्होंने कहा कि तू किसी ओर के साथ रहकर वापस आई है।

उन्होंने मेरे साथ मारपीट शुरू कर दी। डर के मैं भागी तो चाचा ससुर के बेटों ने सिर में कुल्हाड़ी मार दी। मैं इसके बाद बेहोश होकर जमीन पर गिर गई। मेरा पति व काका सुसुर और ससुराल के अन्य 6-7 लोग और कुछ गांव वाले मुझे पीटते हुए घसीट कर घर से बाहर ले गए। उन्होंने मुझे पेड़ से बांध दिया। यहां दो घंटे तक लात-हाथ, लठ्‌ठ व डंडों से मेरी मारपीट की गई। इस दौरान मैं बेहोश हो गई, जब मुझे होश आया तो पुलिस वाले मुझे छुड़ा रहे थे। यह सब मेरी डेढ़ बीघा जमीन हड़पना चाहते हैं। पति व ससुराल के अन्य लोगों की वजह से मेरी सास भी मेरे बच्चों के साथ आगर अपने मायके में रहती है।

पुलिस का दावा: लिवइन में रहकर लौटी थी
आलोट थाना प्रभारी शिव मंगल सिंह सेंगर ने बताया कि महिला फरवरी-मार्च में पड़ोस में रहने वाले लड़के के साथ चली गई थी। पुलिस ने 7 दिन बाद महिला को बरामद कर लिया था। महिला ने पुलिस से कहा था कि वह लड़के के साथ ही रहना चाहती है। उसके बाद वह लड़के के साथ राजस्थान के चित्तौड़ के आस-पास रह रही थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.