समाज का युवा दहेज न लेने का संकल्प ले, तभी समाप्त होगी दहेज प्रथा

Updated on 23-01-2023 05:22 PM

पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री रामखेलावन पटेल ने कहा है कि समाज का युवा दहेज न लेने का संकल्प ले ले तो इस कुप्रथा को जड़ से समाप्त किया जा सकता है। राज्य मंत्री श्री पटेल रविवार को भोपाल में 21वाँ अखिल भारतीय कुर्मी-क्षत्रिय युवक-युवती परिचय सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। परिचय सम्मेलन में देश के विभिन्न प्रांतों के युवक-युवती शामिल हुए।

राज्य मंत्री श्री पटेल ने कहा कि मेल-जोल, भाईचारे की भावना का भावी पीढ़ी को सम्मान करना चाहिये। आज समाज को जोड़े रखने में इसकी बेहद आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि हर सामाजिक संगठन का उद्देश्य समाज के हर तबके के सर्वांगीण विकास के लिये होता है। युवा पीढ़ी को इस भाव को समझना होगा। राज्य मंत्री श्री पटेल ने कहा कि मृत्यु भोज, पर्दा प्रथा, भ्रूण हत्या जैसी सामाजिक कुरीतियों ने समाज के विकास को अवरुद्ध किया है। आज की युवा पीढ़ी अपनी नई सोच से कुर्मी समाज को आदर्श समाज के रूप में देश में स्थापित कर सकती है। उन्होंने युवाओं से बहु-संख्यक हित की सोच के साथ जीवन जीने का आह्वान किया। राज्य मंत्री ने कहा कि एकांकी जीवन जीना अर्थहीन है। जीवन का सही अर्थ यह है कि दूसरों को दुखी देख आँखें नम हों, घायल के घाव में मरहम लगाने का प्रयास हो। यही जीवन का सही अर्थ और उद्देश्य है। राज्य मंत्री श्री पटेल ने हर जिले में सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किये जाने पर जोर दिया है।

परिचय सम्मेलन में मध्यांचल विश्वविद्यालय द्वारा समाज के 10 प्रतिभाशाली युवाओं को नि:शुल्क शिक्षा दिलाये जाने की घोषणा की गई। मीडिया प्रभारी श्री अरुण पटेल ने सम्मेलन में सामाजिक गतिविधियों की जानकारी दी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.