तीन माह से थी डाका डालने की तैयारी, एप्पल घड़ी से आरोपितों को पकड़ने रेहटी तक पहुंची पुलिस

Updated on 11-04-2024 11:28 AM
भोपाल। शाहपुरा बी सेक्टर मकान नंबर 234 में डाका डालने वाले चारों आरोपितों को पुलिस ने बुधवार को कोर्ट में पेश कर 14 अप्रैल तक रिमांड ले लिया है और नाबालिग नौकर को परामर्श के बाद बाल सुधार गृह भेज दिया है। इधर, पुलिस ने वारदात में शामिल चारों आरोपितों से पूछताछ की तो चौंकाने वाले राजफाश हुए।परिवार के ड्राइवर 24 वर्षीय लक्ष्मण सिंह कीर करीब तीन माह से मकान को लूटने की तैयारी कर रहा था। उसने अपनी प्लानिंग में नाबालिग नौकर को शामिल कर लिया था। बदमाश पहले चार अप्रैल को घटना करने वाला था, लेकिन लक्ष्मण को अचानक परिवार के साथ चित्रकूट जाना पड़ा, इस कारण से इस प्लान को बदल दिया।

इधर, बदमाश लूटी गई रकम के साथ एक एप्पल की महंगी घड़ी भी अपने साथ लेकर गए थे। जब पीड़ित परिवार घर पहुंचा तो उनको लूटी गई रकम के साथ महंगी घड़ी नहीं मिली तो स्वजन ने एप्पल के फोन से अटैच एप्पल वाच को सर्च किया तो उसकी लोकेशन ट्रेस हो गई। स्वजन की सूचना पर आरोपितों की तलाश में पुलिस रेहटी तक पहुंच गई थी। हालांकि बदमाश पुलिस के पहुंचने से पहले ही निकल गए थे।

बता दें कि शाहपुरा निवासी ज्ञानेंद्र सिंह परिहार के मकान में आठ अप्रैल की रात छह बदमाशों ने घर में घुसकर घर के नौकर धर्मेंद्र परिहार और उसकी पत्नी के साथ मारपीट की, फिर कमरे में बंद कर घर से करीब 50 लाख रुपये और सोना-चांदी के आभूषण लूटकर फरार हो गए थे।
इस वारदात में नाबालिग नौकर और उसका चचेरा भाई भी शामिल था। बाद में पुलिस ने नाबालिग नौकर और उसके चचेरे भाई लक्ष्मण कीर के साथ रायसेन निवासी अमित राठौर, संतोष जागंड़े, सोनू अहिरवार को गिरफ्तार कर लिया था। उनके पास से 49 लाख रुपये की बरामद कर लिए थे, बाकी एक लाख रुपये और सोना-चांदी के जेवरात बरामद करने के लिए उनको रिमांड पर लिया गया है।
चार अप्रैल तय था दिन
पुलिस ने आरोपितों से पूछताछ की तो पता चला कि लक्ष्मण करीब तीन माह इस घटना की साजिश रच रहा था, उसे इस वारदात में लूटे गए रकम से पांच लाख रुपये मिलने वाले थे। उसने साथियों के साथ मिलकर चार अप्रैल का दिन तय कर लिया था, लेकिन ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह की बहन चित्रकूट में रहती हैं।
उनके यहां पर देवी भागवत का आयोजन था। उसमें ज्ञानेंद्र प्रताप, उनकी पत्नी, छोटी बेटी के साथ ड्राइवर लक्ष्मण को ले गए थे। इधर, घर पर अकेली बेटी डा. अंशुल और उसके नौकर धर्मेंद्र और उसकी पत्नी सुमन व नाबालिग नौकर था। डा अंशुल ने नाबालिग नौकर को उसकी मां के पास भेज दिया था। इस कारण लक्ष्मण ने प्लान बदल दिया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
Advt.