महू की घटना की होगी मजिस्ट्रियल जाँच - मुख्यमंत्री श्री चौहान

Updated on 17-03-2023 04:59 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर जिले के महू में हुई घटना की मजिस्ट्रियल जाँच के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से पीड़ित परिवार को 10 लाख रूपए और बड़े बेटे को नगर परिषद में शासकीय नौकरी दी जाएगी। परिवार के तीन बच्चों की समुचित शिक्षा के लिए जनजातीय छात्रावासों में संपूर्ण व्यवस्था की जाएगी। पीड़ित परिवार के पास प्रधानमंत्री आवास योजना में पहले से ही आवास है, उसे रेनोवेट कराने की व्यवस्था भी की जाएगी। मृतक के दाह संस्कार के लिए भी जिला प्रशासन द्वारा व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने यह जानकारी सोशल मीडिया पर जारी संदेश से दी।

     इंदौर कलेक्टर डॉ. इलैया राजा टी ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री चौहान के निर्देश पर मृतक श्री भेरूलाल के परिजन को 10 लाख रूपये की सहायता राशि का चेक प्रभावित परिवार के गाँव पहुँच कर परिजन को प्रदान कर दिया गया है। कलेक्टर ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारी रात में ही घटना स्थल पर पहुँच गये थे। पुलिस थाना में पथराव और गोली चालन से श्री भेरूलाल की मृत्यु की घटना की मजिस्ट्रियल जाँच अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी श्री अजय देव शर्मा को को सौंपी गई है। साथ ही 5 थाना क्षेत्रों में धारा 144 प्रभावशील करते हुए रैली, धरना, प्रदर्शन आदि पर प्रतिबंध लगा दिया गया है और प्रभावित क्षेत्रों में अतिरिक्त रूप से दंडाधिकारी तैनात किये गये हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
इंदौर: इस रक्षाबंधन पर 5 से 15 वर्ष के बच्चों द्वारा बच्चों और परिवारों के लिए एक अनोखा उत्सव आयोजित किया जा रहा है। राखी किड्स बाज़ार रविवार 09 अगस्त…
 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
Advt.